चकाई उग्रवाद प्रभावित चकाई विधानसभा क्षेत्र का मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो गया. कहीं से कोई बड़ी और अप्रिय घटना नहीं हुई. कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम की तकनीकी खराबी की शिकायतें मिली थी. जिसके कारण कहीं पर आधा घंटा, तो कहीं एक से डेढ़ घंटा तक मतदान बाधित रहा. लेकिन मतदान के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं दिखा. कुछ केंद्रों पर वोटिग को लेकर उम्मीदवारों के समर्थक और मतदानकर्मियों में तू-तू, मैं-में की स्थिति उत्पन्न हुई. लेकिन केंद्रीय बलों की सजगता के कारण मामला को आगे नहीं बढ़ने दिया गया. इस प्रकार के एक दो मामले चकाई प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर देखने को मिला. हालांकि उससे मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुुनिल कुमार चांद ने शांतिपूर्ण रूप से मतदान के लिए मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया है. कुल मिलाकर 64 प्रतिशत मतदान हुआ है. मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता प्रबंध किया गया था. प्राय: सभी केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. इतना ही नहीं जंगली रास्तों में अ‌र्द्धसैनिक बलों की तैनाती गई थी. यही कारण है कि मतदाता निर्भीक होकर अपने अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया. हालांकि मतदान का प्रतिशत गत विधानसभा चुनाव की अपेक्षा लगभग दो प्रतिशत की वृद्धि हुई है. गत विधानसभा चुनाव में 62.8 प्रतिशत मतदान हुआ था. जबकि इस बार 64 प्रतिशत मतदान हुआ है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।