बिहार राज्य के जमुई जिले अंतर्गत चकाई प्रखंड के चन्द्रमंडीह पंचायत से धनंजय कुमार राय जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि चकाई थाना में आज सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरस्वती पूजा को शांति एवं सौहार्द्र के साथ मनाए जाने पर जोर दिया गया। बीडीओ ने बताया की पूजा समितियों को प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाईसेंस लेना अनिवार्य है। उन्होंने डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने ने पूजा के दौरान अश्लील गीत या समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाने वाले गीतों को नहीं बजाने की अपील की। इसके अलावा विसर्जन या उससे पूर्व डीजे की सख्त पाबंदी रखने की हिदायत दी। बैठक के दौरान हर हाल में 24 जनवरी तक मूर्ति विसर्जन का कार्य संपन्न करा लेने की बात कही। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्ती पर रहेगी ताकि कही भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो साथ ही शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की।
