छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर ज़िला से जगमोहन अग्रवाल मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महामया धान की आवत शुरू है। मंडियों में 1800 -2100 रूपए के रेट से महामया धान लिया जा रहा है क्योंकि आवक बढ़ गयी है। वहीं बाकि समय में आवक नहीं रहने से वही धान 2800 -2900 रूपए बिकता है। सुझाव है कि सरकार को 2200 -2300 रूपए में खरीदी शुरू की जानी चाहिए। वहीं मंडी में 2700 -2800 रूपए में देना चाहिए ताकि किसानों का फायदा हो सके