नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा कांस्टेबल के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदन शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए रखा गया है। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://uppbpb.gov.in/. आवेदन कर्ता का चयन फिजिकल टेस्ट, ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन में प्रदर्शन के अनुसार किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 16-01-2023. है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
बिलासपुर में मंगलवार की दोपहर रामपुर रोड स्थित खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस कार्यशाला में पहुंचें भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी व नमो एप्प के संयोजकों ने इस एप्प के माध्यम से सरकार द्वारा जारी योजनाओं व उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के पक्ष में भारी मतदान कर ऐतिहासिक परचम पुनः फहराने का आग्रह किया। बैठक में पहुंचें पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि खोखर ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने-अपने इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरों की व्यवस्था से वह स्वयं और गांव की सुरक्षा कर सकते हैं,इसके अलावा अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन का भी सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा जब तक हम खुद क्राइम को रोकने में सक्षम न हो जाते तब तक पुलिस भी कुछ नही कर सकती इसलिए सभी सहयोग करें,तभी नगर व गांवों को अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।इस मौकें पर मधुबाला गुगलानी,बीडीओ राजेश कुमार,सौरभ सक्सेना एडवोकेट,सलीम हुसैन,चौधरी लोकेंद्र सिंह,मोर सिंह,सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ पपीता के पेड़ का विकास कम हो रहा है तो क्या करना चाहिए इसकी जानकारी दे रहे है । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
यह भावनाओं के आहत होने का दौर है पता नहीं चलता कब किसकी कौन सी भावना आहत हो जाए। इन खिलाड़ियों के ऐसा करने के पीछे का कारण एक बाहुबली नेता के सहयोगी का एक खेल संघ के अध्यक्ष पद पर चुना जाना। इससे पहले वह नेता ही बीते दशक भर से इस संघ को चला रहा था, उस पर नाबालिगों के यौन शौषण के आरोप हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन इस जांच के क्या नतीजे होंगे उसको क्या सजा मिलेगी यह सब सरकार की मर्जी पर निर्भर करता है । *------दोस्तों आपको क्या लगता है क्या हमारे देश के पहलवान जो यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं वे अपनी जगह पर ठीक हैं या उनमें कुछ है जो उन्हें गलत साबित करता है, उन्हें किसी के हाथ का खिलौना बनाता है। हो सकता है कि आप इन दोनों में से किसी एक विचार से सहमत हों। वह विचार चाहे जो भी हो उसे कहिए, बोलिए, हमें बताइए, क्योंकि एक महान लोकतंत्र के लिए लोगों का बोलना ज़रूरी है
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सुशासन ही सफलता और खुशाली की कुँजी है,आज 25 दिसंबर को भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई जी का जन्म दिन है, इस दिन को पुरे भारत में सुसाशन दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू जैविक विधि से सब्जियों की फसल में कीट एवं रोगों का नियंत्रण की जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
रामपुर मोबाइल वाणी से मुस्कान बी बता रही है रामपुर शहर में गंदगी की भरमार है रामपुर के हाफिज साहब की जारत के पास जुम्मा कॉलोनी गंदगी फैली हुई है जगह-जगह कूड़े के ढेर है नाली का पानी रोड पर बह रहा है जिसकी वजह से आने-जाने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है सफाई कर्मचारी वह कूड़ा उठाने वाले गाड़ी यहां पर नहीं आ रही है जिसको लेकर बहुत ज्यादा समस्या बनी हुई है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मटर की फसल में कीट नियंत्रण की जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
