इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल, दौलत की ना हो कमी आप हो जाए मालामाल, मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल, तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल... दोस्तों हम कामना करते है की बीते साल की तरह इस साल भी आपके लिए लाभदायक,खुशियों से भरा और स्वस्थ रहे,मोबाइल वाणी परिवार को ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई धन्यवाद।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा शिमला मिर्च की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीन फास्फोरस के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
सरकार हर बार लड़कियों को शिक्षा में प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग योजनाएं लाती है, लेकिन सच्चाई यही है कि इन योजनाओं से बड़ी संख्या में लड़कियां दूर रह जाती हैं। कई बार लड़कियाँ इस प्रोत्साहन से स्कूल की दहलीज़ तक तो पहुंच जाती है लेकिन पढ़ाई पूरी कर पाना उनके लिए किसी जंग से कम नहीं होती क्योंकि लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए खुद अपनी ज़िम्मेदारी लेनी पड़ती है। लड़कियों के सपनों के बीच बहुत सारी मुश्किलें है जो सामाजिक- सांस्कृतिक ,आर्थिक एवं अन्य कारकों से बहुत गहरे से जुड़ा हुआ हैं . लेकिन जब हम गाँव की लड़कियों और साथ ही, जब जातिगत विश्लेषण करेंगें तो ग्रामीण क्षेत्रों की दलित-मज़दूर परिवारों से आने वाली लड़कियों की भागीदारी न के बराबर पाएंगे। तब तक आप हमें बताइए कि * -------आपके गाँव में या समाज में लड़कियों की शिक्षा की स्थिति क्या है ? * -------क्या सच में हमारे देश की लड़कियाँ पढ़ाई के मामले में आजाद है या अभी भी आजादी लेने की होड़ बाकी है ? * -------साथ ही लड़कियाँ को आगे पढ़ाने और उन्हें बढ़ाने को लेकर हमे किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ?
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
बिलासपुर में प्रशासन ने अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया।साथ ही सात लोगों से साढ़े नौ हजार रुपए का आर्थिक जुर्माना वसूला। अभियान से अतिक्रमणकारियों व व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। केमरी में मंगलवार की दोपहर डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार ने पंचायत टीम व पुलिस के साथ कस्बे में फैले अतिक्रमण व पॉलिथीन के विरुद्ध अभियान चलाया।जेसीबी साथ लेकर निकली टीम को देख अतिक्रमणकारी व व्यापारियों में हड़कंप मच गया।इस दौरान टीम ने रामपुर रोड,मिलक रोड आदि का भ्रमण कर सड़कों को घेरकर अपना अतिक्रमण फैलाए बैठें लोगों को आड़े हाथों लेते हुए अपने सामने ही जेसीबी से ध्वस्त कराया और करीब पांच अतिक्रमणकारियों से साढ़े सात हजार रूपए का आर्थिक जुर्माना वसूला गया।इसी के साथ दुकानदारों पर भी छापेमारी की गई जहां दो दुकानदारों के कब्जे से पॉलिथीन बरामद होने पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।पालिका के वरिष्ठ लेखाकार विनीत सक्सेना ने बताया कि यह अभियान डीएम के निर्देश पर चलाया जा रहा है,इसके तहत आज कुल सात लोगों पर साढ़े नौ हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और चेतावनी भी दी है।इस मौकें पर राजस्व विभाग से विमल सक्सेना,संजय सक्सेना,मुकेश रस्तोगी,हरपाल, जाहिद खां, कुलदीप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
बिलासपुर में मंडी में व्यापारियों व किसानों को ट्रेनिंग देकर क्रय-विक्रय करने के टिप्स बताएं साथ ही सम्मान स्वरूप भी दिया गया।मंगलवार की दोपहर मंडी समिति सचिव सोमेंदु कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस दिवस के माध्यम से किसानों व व्यापारियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफार्म से क्रय और विक्रय कैसे किया जाए।उसके फायदें और नुकसान के बारे भी प्रेरित किया गया।इसके बाद किसानों और व्यापारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।इस मौकें पर तराई खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता,विनोद कुमार,अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
