ऊंचाहार रायबरेली । खेत गया किसान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गया जिसे ऊंचाहार सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । मामला क्षेत्र के हादीपुर मजरे पचखरा गांव का है। गांव निवासी अमृतलाल 50 वर्ष मंगलवार की सुबह खेत में गेहूं की फसल में खाद डालने ने गए थे । इस दौरान बरसात शुरू हो गई और आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर अमृतलाल गंभीर रूप से झुलस गए जानकारी होने पर परिजन उसे आनंन-फानन ऊंचाहार सीएचसी ले आए जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । इस बाबत सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार शुक्ल ने बताया की आकाशीय बिजली की चपेट में आने के बाद एक अधेड़ को ऊंचाहार सीएचसी लाया गया था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।

ऊंचाहार रायबरेली । लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर बन रहे बाईपास के लिए एक घर की दीवार तोड़ते समय श्रमिक मालवा सहित नीचे आ गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं लोगों की मदद से उसे ऊंचाहार सीएचसी लाया गया गंभीर हालत के देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यह हादसा लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सावापुर गांव के पास का है, यहां स्थित चौरसिया होटल का भवन बाईपास के निर्माण के लिए तोड़ा जा रहा था इसमें सवैया तिराहा निवासी श्रमिक रामू काम कर रहा था दीवार तोड़ते समय रामू मालवी के साथ नीचे जमीन पर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके साथी श्रमिकों ने तत्काल उसे ऊंचाहार सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर दशा को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक मनोज कुमार शुक्ल ने बताया घायल अवस्था में युवक ऊंचाहार सीएचसी लाया गया था प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा प्याज व लहसुन फसल को कीटों से कैसे बचाये इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

रायबरेली में सपा शिक्षक सभा की ग्राम सभा स्तर पर बैठकर की जाएगी समाजवादी शिक्षक सभा ने ग्राम सभा स्तर पर बैठक करने का निर्णय लिया है ताकि सीधे गांव में लोगों से बातचीत की जा सके और उन्हें जागरूक किया जा सके जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी पार्टी से जोड़ सके इसका पूरा-पूरा प्रयास किया जाएगा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एक चित करने के लिए तैयारी की गई समाजवादी पार्टी के कार्यालय में हुई शिक्षक सभा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह पटेल एवं प्रदेश महासचिव रामपत जीवन यादव ने बढ़ाई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का हवास लफड़ा है प्रदेश अध्यक्ष ने बताया शिक्षक सभा के जिला संगठन के पदाधिकारी पंचायत स्तर पर बैठक कर सपा शासन में हुए कार्यों से लोगों को रूबरू करेंगे और परियों की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगे

सलोन रायबरेली ऊंचाहार से सलोंन राजमार्ग के कोतवाली इंटरलॉकिंग रोड पर लगा कुड़े का अंबार जिम्मेदार अनजान जबकि यह एरिया सलोंन के नगर निगम के अंतर्गत आता है ,शहर के अंदर लगे कूड़े के बड़े-बड़े अंबर नगर निगम की खोलना पोल वही जिम्मेदार अनजान है ।

लखनऊ प्रयागराज रेल खंड के बीच में स्थित ऊंचाहार स्टेशन के दिन भी निखरने वाले हैं इस स्टेशन को अमृत स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है स्टेशन के चौमुखी विकास की कई योजनाओं को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शिलान्यास किया प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को स्टेशन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया । 19 करोड़ की लागत से ऊंचाहार स्टेशन को विकसित किया जाएगा ।