कड़ाके की ठंड का असर रायबरेली में भी देखा जा रहा है शहर से लेकर गांव तक लोगों का जीना मुहाल हो गया है ठंड ऐसी की मानो शिमला जैसी बर्फ गिर रही है लोग लोग घरों से अपने किसी काम के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं यहां तक की बाइक से चलना जान जोखिम में डालने के बराबर हो गया है क्योंकि ठंड के चलते बाइक चलाना खतरे से खाली नहीं है फिलहाल लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं

रायबरेली जिले के जगतपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।पुलिस ने खनन करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी बबिता पटेल ने बताया की बिंदागंज नहर पर आरोपी युवक को खनन करते हुए मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया,आरोपी के साथ खनन में लगा सोनालिका ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है।आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

बर्फीली हवा के बीच सर्दी के सितम से आम जनमानस अस्त-व्यस्त हो गया है ठंड के कारण जिले में जुकाम बुखार डायरिया के साथ ही सांस की समस्या व सीने में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं सांस लेने में दिक्कत होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया है ।इमरजेंसी में पहुंचे 10 से अधिक मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है,अस्पताल में हार्ट अटैक के समस्या के ज्यादा मरीज पहुंचे हैं ठंड व कोहरा अधिक होने के कारण मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। बसैया खेड़ा गांव के रहने वाले शिव प्रकाश अमवा गांव के रहने वाले महादेव और लोहानीपुर के रहने वाले नसीम अहमद को सांस लेने और सीने में दर्द की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया तीनों मरीज ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा बुखार की वजह से ज्यादा लोग परेशान नजर आ रहे हैं वही डॉक्टर ने सलाह दी है कि ठंड से लोग बचे जरूरत होने पर ही घर से निकले नहीं तो अपने घरों पर ही रहे।

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत मंदिरों की साफ सफाई साज सज्जा को देखने के लिए ऊंचाहार क्षेत्र के पचखरा गांव में स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों की साफ सफाई व साज सज्जा के निर्देश दिए हैं, जिलाधिकारी  हनुमान मंदिर में पहुंचकर साफ सफाई व साज सज्जा का जायजा लेने के साथ ही हनुमान मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।इस मौके पर एसडीएम ऊंचाहार तहसीलदार दीपिका सिंह विकास खंड अधिकारी ऊँचाहार मौजूद रहे।