रायबरेली। सलोन में विधायक अशोक कुमार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि द्वारा कार सेवकों को सम्मानित किया गया। हवाई जहाज लेट होने से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी कार्येकम में नहीं पहुंच सकी। उनके प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने कार सेवक सीपी श्रीवास्तव, रंजीत सिंह, दिलीप जायसवाल, सुशील शुक्ला, विंदादीन, जगदीश सिंह, चंदन मोदनवाल को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह व प्रसाद आदि भेंट कर सम्मानित किया। जो कार सेवक इस दुनिया में नहीं हैं उनके स्थान पर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि ने स्व. दलबहादुर कोरी के कारसेवा में जेल जाने पर उनके पुत्र विधायक अशोक कुमार को भी सम्मानित किया।
रायबरेली जिले के बांसगांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी व पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र अग्निहोत्री पहुंचे क्रिकेट टूर्नामेंट में नया पूरवा स्पोर्टिंग क्लब रायबरेली वह महाकाल स्पोर्टिंग क्लब हसनपुर के बीच मुकाबला हुआ जिसमें नया पूर्व स्पोर्टिंग क्लब रायबरेली ने जीत हासिल की मुख्य अतिथि शैलेंद्र अग्निहोत्री ने विजेता टीम को ₹11000 का पुरस्कार दिया और उपविजेता टीम को 5100 व मेडल दिए
अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह-जगह मंदिरों में धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं इसी क्रम में रायबरेली जिले के गेगासो गंगा तट पर स्थित माता संकटा धाम मंदिर में सुंदरकांड समेत अन्य पूजा पाठ के कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है 22 जनवरी को सुबह 11:00 से सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद रहेंगे सुंदरकांड के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है ग्राम प्रधान देशराज यादव ने और माता संकटा धाम के पुजारी अंकुश द्विवेदी ने बताया कि सुंदरकांड के साथ ही मां गंगा में दीपदान का कार्यक्रम रखा गया है 21 000 हजार दीप गंगा में प्रवाहित किए जाएंगे इस कार्यक्रम में हजारों लोग मौजूद रहेंगे
आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर क्षेत्र के देहली गांव में राम भक्तों ने रामजानकी मन्दिर की साफ सफाई की। शशांक दीक्षित ने बताया कि श्रीराम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में 21 जनवरी को श्रीराम जानकी मन्दिर देहली में प्रातः 8 बजे से श्री रामचरितमानस पाठ का शुभारम्भ होगा।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना प्रभारी संतोष सिंह ने भीषण ठंड को देखते हुए चौकीदारों को कम्बल वितरित किया,वही सन्तोष सिंह ने कहा की इस वक्त भीषण ठंड का प्रकोप है।और हमारे चौकीदार गांव गांव जाकर इस ठंड में डयूटी देने का काम करते है।इसलिए आज एसपी अभिषेक अग्रवाल के आदेश पर थाने पर ही इन चौकीदारों को कंबल वितरण किया गया है।वही कम्बल पाकर चौकीदारों के चेहरे पर मुस्कान आ गई ।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी पाई है।पुलिस ने एक गांजा तस्कर को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी आदर्श कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए आरोपी का नाम सचिन कुमार पुत्र भोलानाथ है,आरोपी व्यासबाग मजरे कोटरा बहादुर गंज का रहने वाला है।
22 जनवरी को जहां अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, उसको लेकर जहां प्रशासन के अधिकारी तैयारियों में जुटे है।तो वही दूसरी ओर रायबरेली पुलिस एलर्ट मोड़ में नजर आ रही है।आज सीओ सिटी के नेत्त्वव में रेलवे स्टेशन बस स्टॉप व रेस्टोरेंट व ढाबो में सघन अभियान चलाकर जांच पड़ताल की गई।
रायबरेली अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम को लेकर रायबरेली पुलिस दिखाई दी एक्शन मोड में डिग्री कालेज चौराहा सहित रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चलाया गया तलाशी अभियान भारी पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के साथ-साथ की गई पूछताछ डिप्टी एसपी अमित सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल ने किया फ्लेग मार्च गाड़ियों में ब्लैक फिल्म पर की गई कार्रवाई रेलवे स्टेशन पर लोगों के बैग की तलाशी के साथ-साथ उनके पहचान पत्र भी किए गए चेक शहर कोतवाली क्षेत्र सहित सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल है सजग
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा, मछली पालन कब और कैसे कर सकते है इस बारे में जानकारी दे रहे है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...
Transcript Unavailable.
