रायबरेली जिले के सदर क्षेत्र के बड़ा खतरना किला बाजार में अपना दल (एस) रायबरेली के जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल के द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम के उपरांत कुछ नए सदस्यों को पार्टी की नई जिम्मेदारी दी गई । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष जी ने कहा लोकसभा नजदीक है हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जो तो उसे लोकसभा की तैयारी में जुट गए है।और रूपरेखा तैयार कर रहे है। इस मौके पर जिला महासचिव सिराज अहमद, सहकारिता मंच के अध्यक्ष रामकिशुन पटेल जी,पप्पू खान, रहमत अली, जुबेदा, इस्तखा, सन्नूखान, अजीम,राकेश लोधी, आदि पार्टी के लोग एवं जनमानस मौजूद रहा।

परशदेपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने यूपीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हुए डिप्टी जेलर बन गई हैं। उनकी सफलता पर कस्बे में भी खुशी का माहौल है।बस्ती जिले की निवासी निमिषा भारद्वाज ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमटेक किया था। उनका विवाह आशुतोष पांडेय हुआ जो पश्चिम बंगाल में फरक्का स्थित एनटीपीसी में सीनियर मैनेजर हैं। उनके पांच वर्ष की बेटी भी है। शादी बाद परिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद वो प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु लगातार परिश्रम कर रही थी। 2019 में उत्तर प्रदेश अवर अधीनस्थ सेवा चयन परीक्षा उत्तीर्ण कर वो अधिशासी अधिकारी के पद पर चयनित हुई। ट्रेनिंग के बाद 25 मई 2023 को उनको नगर पंचायत परशदेपुर में अधिशासी अधिकारी के पद कर नियुक्ति मिली। पद का निर्वहन करते हुए वो लगातार पढ़ाई में जुटी रही। इसी का परिणाम रहा कि यूपीपीएससी की परीक्षा में उन्हें सफलता मिली और उनका चयन डिप्टी जेलर के पद पर हो गया। निमिषा भारद्वाज ने बताया कि कार्यालय के दायित्वों को निभाने के बाद जितना भी समय मिलता था वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान देती थी। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने परिजनों व गुरुजनों को देते हुए कहा कि आगे पढ़ने के लिए हमेशा उनके पति ने उन्हें उत्साहित किया है।

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने फीता काटकर यूपी दिवस की शुरुआत की शहर के जीआईसी मैदान में यूपी दिवस 24 जनवरी से 26 जनवरी तक मनाया जाएगा यूपी दिवस, इस वर्ष के यूपी दिवस की थीम उत्तर प्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है यूपी दिवस के सभी कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखाई पड़ी, यूपी की विरासत से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी, राजकीय अभिलेखागार कोई यूपी का इतिहास, सूचना विभाग को सरकार की उपलब्धियां व योजनाओं की जानकारी दी गई, इसके अलावा टेक्नोलॉजी, एआई, अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, रामायण परंपरा, मिशन शक्ति, रक्षा संबंधी उपकरण, प्रदेश में टूरिज्म की संभावना आधुनिक कृषि व उत्तर प्रदेश के टूरिज्म की संभावना को प्रदर्शित करने के साथ-साथ जिले में निवेश करने वाले सूक्ष्म उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया।

रायबरेली दुकानदारों से की बात, CCTV कैमरा लगवाने की अपील की कुछ भी संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करने की दी सलाह*जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने लिया शांति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा पटरी दुकानदारों से की बातें : किसी प्रकार की कोई असुविधा होने पर सीधे संपर्क करने की दी सलाह किसी भी तरह के संदिग्ध व्यक्ति की सूचना स्थानीय थाने में या 112 नंबर पर जरूर दें : पुलिस अधीक्षक कैमरे लगाने की दी सलाह जिससे संदिग्ध की हो सके पहचान अभिषेक अग्रवाल

रायबरेली जनपद के कलेक्ट परिसर स्थित बचत भवन सभागार में जिला अधिकारी हर्षिता माथुर के अध्यक्षता में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 की शपथ दिलाई गई इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी की उदासीनता के चलते कई अधिकारी व कर्मचारी शपथ कार्यक्रम के दौरान नदारत रहे डीएम ने अधिकारियों का कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि "हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखेते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग ,जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

डिस्क्रिप्शन: हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए

इन्हौना महाराजगंज रोड पर मोन गांव स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर के निकट संतोष सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र उदय राज निवासी पाली गांव सड़क पर टहलते समय किसी अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार दी गई आसपास के लोगों के द्वारा सूचना एंबुलेंस को दी गई एंबुलेंस से घायल युवक को महाराजगंज सीएचसी पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।

नमस्कार आदाब श्रोताओं, मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के द्वारा पयोधि इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निकाली गई कुल 83 कंडक्टर के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास किया हो और जिनके पास कंप्यूटर की अच्छी जानकारी हो। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://sewayojan.up.nic.in/IEP/login.aspx. नौकरी करने का स्थान वाराणसी, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, सोनभद्र होगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि [ 02-02-2024 ] है।

दोस्तों, देश में बालिकाओं की हिस्सेदारी बढ़ाने, लड़कियों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य, करियर के लिए मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और देश में लड़कियों के सामने आने वाली असमानताओं के मुद्दों से निपटना और बेटियों के अधिकारों के बारे में सभी को बताना है। मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाये।