रायबरेली । जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शांति और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पटरी दुकानदारों व व्यापारियों से बातचीत कर उन्हे सुझाव दिया कि किसी प्रकार की आशंका होने पर प्रशासन से तुरंत संपर्क करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखता है तो उसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। यह हम सब की जिम्मेदारी है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अब्यवस्था न फैलने पाए। जिलाधिकारी ने पैदल मार्च करते हुए नगरी क्षेत्र के कई जगह का निरीक्षण किया। 26 जनवरी के दृष्टिगत उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस विभाग को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना जनपद में न होने पाए इसके लिए पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहे।

रायबरेली| जनपद में एक फ़रवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत एक से 19 साल के बच्चों, किशोर और किशोरियों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी | इस क्रम में कोविड कंट्रोल रूम में बुधवार को स्वयं सेवी संस्था न्यूट्रीशन इंटरनेशनल और एविडेंस एक्शन के सहयोग जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ | प्रशिक्षण में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी.एस.अस्थाना ने बताया कि इस अभियान में स्वास्थ्य के साथ शिक्षा विभाग और आईसीडीएस विभाग भी सहयोग देगा | जनपद के एक से 19 साल के कुल 15.29 लाख बच्चों , किशोर और किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने का लक्ष्य है | एक साल से कम के बच्चों को दवा पीसकर खिलाई जाएगी तथा इससे ऊपर के बच्चों को दवा चबाकर खानी | एक फरवरी को जो लोग किसी कारणवश दवा खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें पाँच फरवरी को मॉप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी | सभी सरकारी विद्यालयों, सहायता प्राप्त सरकारी विद्यालयों और निजी विद्यालयों में और स्कूल न जाने वाले बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों पर खिलाई जाएगी । एक से दो साल की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की आधी गोली और दो से 03 साल की आयु के बच्चों को एक गोली चूरा बना कर खिलाई जाती है । तीन से 19 साल की आयु के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाई जाती है । यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है |

रायबरेली| जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों की समिति के द्वारा बालक आश्रय गृह व बालिका आश्रय गृह स्थित चक धौरहरा रायबरेली का औचक निरीक्षण किया गया। समिति की अध्यक्षा अपर जिला जज रचना सिंह व सदस्य अभिनव जैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, खैरुम निशाँ अपर सिविल जज(जू0डि0) सदस्य द्वारा गांधी सेवा निकेतन के आश्रय गृह में आवासित बालक एवं बालिकाओं से बातचीत करके उनका हाल-चाल जाना गया। आश्रय गृह में रहने वाले बालक एवं बालिकाओं द्वारा समिति को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। समिति के द्वारा आवासित बालक-बालिकाओं के शैक्षणिक, मानसिक व सामाजिक विकास हेतु मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। समिति द्वारा आश्रय गृह के बालिकाओं व बालकों के नियमित चिकित्सकीय जांच कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बालिकाओं के अल्पवयस्कता को देखते हुए नियमित काउंसिंलिग कराये। दौरान निरीक्षण पराविधिक स्वयं सेवक मनोज कुमार प्रजापति व पूनम सिंह उपस्थित रहे।

फैजाबाद, शान ए अवध का ऐसा नमूना जो लखनऊ से पहले बनाया गया है, खूबसूरत इतना की एक झलक में नजर ठहर जाए, घंटाघर पर बनी मस्जिद या फिर उसके सामने बना लॉयड दरवाजा फैजाबाद के प्रतीक चिन्ह हैं, बेतहाशा भीड़ से भरे बाजार की चिल्लम चिल्ली मैं, चूड़ी बेचता दुकानदार या फिर आलू चाट के लिए आवाज देता ठेलिया वाला। सब कुछ एक से एक उम्मदा बस जरूरत है उस नजर की जो आपको ठहरा दे, रोक दे और कहे की गुरु यही तो चाहिए था। मालूम नहीं की क्या चाहिए था लेकिन बस यही तो एक जगह थी प्रेमिका के लिए चूड़ी, पत्नी के लिए साड़ी, बच्चों के लिए जूते और बाप के लिए कुर्ता पजामा यहां सब कुछ मिलेगा।

लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे,अजय अग्रवाल ने एनटीपीसी ऊंचाहार के गोमती गेस्ट हाउस पहुंचे।वहां स्थानीय ठेकेदारों तथा मजदूरों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की, बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता अजय अग्रवाल को बताया कि एनटीपीसी पावर स्टेशन से भू प्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे ठेकेदार मजदूर तथा सुपरवाइजरी स्टाफ की संख्या लगभग 5000 है ।इसको एनटीपीसी से काम नहीं दिया जा रहा है । और पिछले 30 वर्षों से चली आ रही लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया को बंद कर दिया है।और अब एस्टीमेट के बराबर का टर्नओवर मांगा जा रहा है जो कि किसी भी प्रभावित क्षेत्र के ठेकेदार का नहीं है। और यह उनको हटाने के मकसद से किया गया है। वहीं भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने वहां मौजूद सभी को आश्वासन दिया ।और कहा कि इस संबंध में जल्द ही केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से बात करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।

शिवगढ़(रायबरेली) श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर क्षेत्र के लग्गूवीर बाबा मन्दिर गूढ़ा में प्रधान रामादेवी,प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा द्वारा सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन एवं पूजा आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया‌। इस मौके पर ग्राम पंचायत की ओर से मन्दिर प्रांगण में एलईडी लगाकर अयोध्या में किए गए श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रशारण दिखाया गया। इस मौके पर डीपीआरओ नवीन सिंह,जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा,प्रधान रामादेवी,ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज शर्मा,सतीश कुमार,प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा,बलदेव वर्मा,सुनील शुक्ला,ध्यानू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। अधिकतर मन्दिरों में भजन कीर्तन एवं सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। शिवगढ़ कस्बा स्थित राम जानकी मन्दिर में एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह,शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर इण्टर कॉलेज के संरक्षक प्रदीप त्रिवेदी, सरस्वती शिशु मन्दिर शिवगढ़ के प्रधानाचार्य शिवपाल यादव सहित भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। युवाओं द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में भगवान राम,लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की सुन्दर झांकिया निकाली गई। शोभा यात्रा शिवगढ़ नगर पंचायत से होते हुए भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंची जहां पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। वहीं औसानेश्वर महादेव मन्दिर शिवली,रामजानकी मन्दिर देहली,संकट मोचन मन्दिर बैंती आदि आदि मन्दिरों में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

मिनी सचिवालय गूढ़ा में किया गया बर्तन वितरण कार्यक्रम का आयोजन शिवगढ़,रायबरेली। आंगनवाड़ी केन्द्र गूढ़ा में पढ़ रहे बच्चों को मध्यान भोजन के लिए डीपीआरओ द्वारा थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच का वितरण किया गया, बर्तन पाकर बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गौरतलब हो कि सोमवार को क्षेत्र के मिनी सचिवालय गूढ़ा में डीपीआरओ नवीन सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों को मध्यान भोजन करने के लिए बर्तनों का वितरण किया। बच्चों को बर्तन बांटते समय नवीन सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को खिलाया जाने वाला पका पकाया पौष्टिक मध्यान भोजन बच्चों का शरीर, मानसिक विकास करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लगातार बेहतर कार्य कर रही हैं। डीपीआरओ ने बच्चों के अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि मौसम के सही होते ही बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेंजे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले बच्चों का मन कोरे कागज की तरह होता है, जहां बच्चे बैठना,बोलना और संस्कार सीखते हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई की नीव मजबूत होती है। प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा द्वारा डीपीआरओ नवीन सिंह व जिला पंचायत सदस्य एवं एमएलसी प्रतिनिधि वर्मा,एडीओ पंचायत जितेंद्र बहादुर सिंह को प्रतीक चिन्ह के रुप में भगवान श्रीराम की सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज शर्मा, सतीश कुमार, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील शुक्ला, ध्यानू पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधु वर्मा, आदित्य वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली विद्युत विभाग ने बड़े स्तर पर बकायदारों के कनेक्शन काटे है।आपको बता दें की जगतपुर गदागंज, डीह, सलोन कराहिया बाजार, समेत अन्य स्थानों पर बकाया नहीं जमा करने वालों के खिलाफ अभियान चला कर सैकड़ो लोगों के कनेक्शन काट दिए गए हैं अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने बकाया नहीं जमा किया उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं 10 लाख रुपए बकाया होने पर 100 से अधिक कनेक्शन काटे गए हैं।

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी बनी वर्तमान पीढ़ी शिवगढ़,रायबरेली। भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेरुवा रायपुर में प्रधान रतीपाल रावत द्वारा भगवान श्रीराम लला की दिव्य आरती एवं विशाल भण्ड़ारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व एमएलसी एवं भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। प्रधान रतीपाल रावत ने राजा राकेश प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह के रुप में श्रीराम मन्दिर अयोध्या की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। भण्ड़ारे का शुभारम्भ श्री सिंह द्वारा कन्या से किया गया। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद श्रीरामलला के दिव्य मन्दिर निर्माण का सपना पूरा हुआ। हम सभी गौरशाली हैं जो हमें श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही विश्व पटल पर श्रीराम मन्दिर की ख्याति स्थापित हो गई है। मन्दिर में भगवान श्रीराम के विराजते ही समूचा राष्ट्र आनन्दित हो उठा है। उन्होंने कहाकि श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की साक्षी समूची वर्तमान पीढ़ी बन गयी है। इस मौके पर शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा.जीबी सिंह, गयेन्दु सिंह, युवा भाजपा नेता विजय रावत,शिवसागर हास्पिटल के एमडी सुशील कुमार,त्रिभुवन,राममिलन, राजू,हरिप्रसाद,रामचन्द्र, सोहनलाल,संदीप,गड्डू,पवन,अजय,तेजबली,शिवप्रसाद,जितेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने किया रैली का नेतृत्व शिवगढ़ (रायबरेली) जन्मभूमि अयोध्या में श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शिवगढ़ में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित क्षेत्र के लोगों ने साइकिल रैली निकाली। रविवार को दोपहर 1बजे क्षेत्र के लाही बॉर्डर गुमावा से पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह,पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह,शिवगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष डा.जीबी सिंह सहित भारी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली गुमावा, लाही बॉर्डर, बदावर ,कसना, ओसाह, भवानीगढ़ सहित एक दर्जन ग्राम पंचायत से होते हुए राम जानकी मन्दिर शिवगढ़ में समाप्त हुई। रैली के समापन पर पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि 22 जनवरी का दिन देश ही नहीं समूचे विश्व के लिए गौरवशाली दिन है 500 सौ वर्षों बाद सोमवार को श्रीराम जन्म भूमि में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है हम सभी लोगों को इस दिन अपने घर को सजाना है सभी लोगों को दीपक जलाना है पूजा याचना करना है यह अवसर दोबारा नहीं आएगा। इस मौके पर खण्ड संचालक अमर सिंह राठौर,रामेश्वर सिंह,विनय त्रिवेदी,संतोष श्रीवास्तव,गयेदु सिंह,दिनेश सिंह भदौरया,रामशरन यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।