पूर्व प्रधान मीना शुक्ला द्वारा किया गया कन्याभोज का आयोजन 3000 से अधिक कन्याएं हुई महाकन्या भोज में शामिल शिवगढ़,रायबरेली। गणतन्त्र दिवस के उपलक्ष में क्षेत्र के ग्राम पंचायत दहिगवां में पूर्व प्रधान मीना शुक्ला, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी पवन शुक्ला द्वारा महाकन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया। कन्याभोज में शामिल 3000 से अधिक कन्याओं को पूड़ी, खीर,सब्जी का प्रसाद खिलाकर सभी को दक्षिण दिया गया। इस मौके पर पवन शुक्ला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि माता - पिता का मान है, अभिमान है ,स्वाभिमान बेटियां। देवी का रुप, देवों का मान हैं बेटियां, घर को जो रोशन करें वो चिराग हैं बेटियां। बेटी से ही आबाद हैं सब घर परिवार,अगर न होती बेटियां तो थम जाता यह संसार। इस मौके पर प्रेम शुक्ला, दिव्यांश शुक्ला, दीक्षा शुक्ला, दिव्या शुक्ला, रूबी शुक्ला, साक्षी शुक्ला, पिंकू शुक्ला, प्रकाशनी शुक्ला, शोभावती शुक्ला सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
। गिरासोट चौकी पुलिस स्टेशन , तारेनी लालगंज ब्लॉक , समस्या यह है कि हमारी रिपोर्टिंग स्पॉटी थी । गिरासन को थाने ले जाया गया ।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद युवाओं में भी आस्था देखी जा रही है मुरादाबाद के रहने वाले सुरजीत पदयात्रा करते हुए बागेश्वर धाम पहुंचे और वहां से अयोध्या के लिए पदयात्रा करते हुए जा रहे हैं रायबरेली पहुंचे सुरजीत ने बताया कि जैसे ही भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की खबर की जानकारी हुई उन्होंने प्रण किया की सबसे पहले मुरादाबाद से बागेश्वर धाम जाएंगे और उसके बाद वहां से फिर अयोध्या पदयात्रा के जरिए पहुंचेंगे फिलहाल सुरजीत अब तक 40 दिन से ऊपर का सफर कर चुका है रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में सुरजीत के पहुंचने पर भाजपा नेता जेपी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सुरजीत का जोरदार स्वागत किया इसके बाद सुरजीत अयोध्या के लिए रवाना हो गया अब ऐसे में समझा जा सकता है कि चारों तरफ भगवान राम की ही चर्चा हो रही है निश्चित ही युवाओं में भी भगवान राम को लेकर उत्साह देखा जा रहा है
75 वां गणतंत्र दिवस आज रायबरेली में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया आपको बता दें कि जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने 75 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया। उसके बाद देश में एकता और अखंडता के लिए शपथ भी दिलाई यही नहीं जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद पुलिस लाइन पहुंची जहां पर रायबरेली एसपी अभिषेक अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया और पुलिस कर्मियों ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर परेड किया वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शिरकत की
रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले सियाराम पुत्र व्यापारी लोध के घर में विशाल अजगर सांप निकल आया, अजगर सांप के निकलने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं जब मामले की सूचना ग्रामीणों को हुई। तब ग्रामीणों ने वन विभाग को मामले की सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद अजगर सांप को पकड़ लिया वहीं फॉरेस्टर रवि कुमार ने बताया कि अजगर सांप को पकड़ लिया गया है और उसे अपने साथ वन विभाग ले जाया जा रहा है
रायबरेली जिले के ऊंचाहार विधानसभा के विधायक मनोज पांडे ने ऊंचाहार विधानसभा के पचकरा गोकना गांगुली कल्याणी जब बरईपुर खुर्रामपुर मदारीपुर जसौली आदि गांव में इंटरलॉकिंग मार्ग सहित करीब 55 लख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूर्व मंत्री और ऊंचाहार के विधायक डॉक्टर मनोज पांडे ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना उनके जीवन का लक्ष्य है ।ऊंचाहार को गंगापुल आईटीआई कॉलेज सीएससी पीएससी के साथ चार-चार पावर सब स्टेशनों की भी व्यवस्था कराई गई है। यही नहीं उन्होंने बताया कि उनका ऊंचाहार विधानसभा जब तक विकसित नहीं हो जाता है तब तक वह विकास का पहिया रुकने नहीं देंगे।
डलमऊ, रायबरेली: मुराई बाग कस्बे के न्यू आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में मतदाता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने कहा कि मतदान के लिए हम सभी को जागरूक रहना चाहिए। रंगोली एवं हस्तलिखित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर कशिश, सोनाक्षी, छाया, रंगोली एवं ड्राइंग में आदिश्री, अवंतिका एवं उम्मेहबीबा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव, प्रबंधक किशोरी लाल यादव, शिक्षक आनंद त्रिवेदी, आशीष जायसवाल, तौफीक अंसारी, कुलदीप अवस्थी, सुरेश यादव, आशीष जायसवाल, शिक्षिका आंचल श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
