वक्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों,कर्तव्यों,अधिकारों एवं महत्व पर डाला प्रकाश शिवगढ़,रायबरेली। गत वर्षो की भांति हम भारत के लोग एवं बौद्ध उपासक महासभा द्वारा क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति शिवगढ़ परिसर में गणतंत्र दिवस का महापर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से किया गया। कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन मुख्य रूप से अमरीश बौद्ध, आलोक बौद्ध, दीपक बौद्ध आदि लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्ति वरिष्ठ प्रभागीय लेखाधिकारी केपी राहुल, इंजीनियर भीमराज, संविधान संरक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र राज त्यागी, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सावंत,एमएल गौतम, बौद्ध उपासक महासभा के राष्ट्रीय महासचिव के.आर. रावत, जिलाध्यक्ष चंदन सोनकर, बसन्तलाल, जगजीवन भारतीय, रामदास गौतम,जागेश्वर प्रसाद,प्रेमचन्द,मनोज रावत, आदि वक्ताओं ने संविधान के उद्देश्यों, कर्तव्यों एवं अधिकार और महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए संविधान के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। अमरीश बौद्ध ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमारे देश में भारत का संविधान लागू होने के बाद हमें समानता, स्वतंत्रता और शिक्षा का समान अधिकार प्राप्त हुआ। हर वयस्क व्यक्ति को बराबरी का मताधिकार अधिकार मिला। संविधान ने अमीर,गरीब सबको जनता का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार दिया। दीपक बौद्ध ने कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है कि संविधान के मूल्यों एवं सिद्धांतों को आत्मसात कर लोकतंत्र के महत्व को भली प्रकार जाने और समझे। बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलते हुए शिक्षित बने, संगठित रहें, और आगे बढ़ें। इस मौके पर सत्य प्रकाश, संदीप विद्यार्थी, शिव देवी, राजकुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत अंतर्गत भवानीगढ़ चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय माधव बाल विद्या मंदिर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस का पावन पर मनाया गया, विद्यालय के नन्हे मुन्हे छात्राओं ने राष्ट्रीय, गीत एकांकी, नाटक, सामूहिक नृत्य की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा गाए गए राष्ट्र गीतों पर म्यूजिक श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक पंडित रामविलास शुक्ला द्वारा ध्वजारोहण व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार बी.के.शुक्ला द्वारा किया गया। इस मौके पर राजेश पांडेय, राकेश बाबू तिवारी, दिनेश शुक्ला,अजय पाण्डेय, आशीष शुक्ला, रमेश कुमार, रामेश्वर सिंह, रिंकू जायसवाल, अमर सिंह राठौर, अनूप मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

रायबरेली विलुप्त प्रजाति का गिद्ध सड़क के किनारे मिला सूचना के कई घंटे बाद वन विभाग टीम पहुंची फॉरेस्टर ने बताया गिद्ध हिमालय वल्चर प्रजाति का ग्रामीणों ने गिद्ध को अलाव के पास रखकर राहत दिलाई जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर गांव का मामला.

रायबरेली जिले के ऊंचाहार एनटीपीसी में हाउसकीपिंग के कार्य में लिमिटेड टेंडर प्रक्रिया को बहाल किए जाने के संबंध में 2014 में रायबरेली लोकसभा चुनाव लड़े भाजपा नेता व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह से कर्तव्य पथ दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भेंट कर इस संबंध में तुरंत आवश्यक निर्देश निर्गत करने का अनुरोध किया ताकि एनटीपीसी ऊंचाहार के प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र में बसे हुए एनटीपीसी के ठेकेदार तकनीकी स्टाफ सुपरवाइजरी स्टाफ तथा श्रमिक चिन्ह की संख्या लगभग 5000 होती है भूख से मरने से बचाया जा सके भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री उर्जा आरके सिंह को बताया कि लागू की गई टेंडर प्रक्रिया जिसमें एस्टीमेट के बराबर टर्नओवर मांगा जा रहा है वह किसी भी स्थानीय ठेकेदार की नहीं है उक्त सभी स्थानिक ठेकेदार प्रदूषण प्रभावित क्षेत्र के निवासी हैं और यह छोटे ठेकेदार हैं क्षेत्र के निवासी हैं और यह छोटे ठेकेदार हैं और स्थानी होने के नाते श्रमिक को कम लगाकर पिछले 30 वर्षों से संतोषजनक कार्य कर रहे हैं जिनकी सराहना एनटीपीसी ऊंचाहार के परियोजना प्रबंधक समेत समस्त अधिकारी करते हैं यह सारी बातों को सुनकर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री आर के सिंह ने भाजपा नेता अग्रवाल से कहा कि वह इस मामले में एक प्रत्यावेदन अपने द्वारा भेज दें और इस मामले को तुरंत परीक्षण कराकर आवश्यक निर्देश जारी करेंगे

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा की है उसके बाद भव्य मंदिर का निर्माण को राम भक्त देखने के लिए पहुंच रहे हैं और अब रामायण को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और रामायण से जुड़ी जो रामायण काल में भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम के जो जो हुआ उसके बारे में चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं इसी में सबसे अहम है भगवान राम को शबरी द्वारा खिलाए जाने वाले बेर की दर्शन जो बर आजकल बाजारों में मिल रहे हैं उसे वर को शबरी ने भगवान राम को नहीं खिलाया था जिस बेर को उन्होंने खिलाया था वह बेर अमृत जैसा बेर है और आज भी गंगा नदी के कटरी क्षेत्र में पेड़ देखने को मिल रहे हैं जिसमें बेर भी लगे हुए हैं और बहुत ही स्वादिष्ट है रायबरेली के खजूर गांव गंगा कटरी क्षेत्र में काफी संख्या में झरबेरी के नाम से पेड़ देखने को मिल रहे हैं जिन पर फल लगे हुए भी हैं जो भी इस खाता है वह इसका मुरीद हो जाता है अब ऐसे में समझा जा सकता है कि शबरी ने भगवान राम के लिए जो बेर खिलाए थे वह कितने स्वादिष्ट और अमृत जैसा फल रहा होगा इसका जय का अगर आपको लेना है तो आप भी गंगा कटरी क्षेत्र में जाकर इस पेड़ की तलाश कर सकते हैं जिसमें इस समय फल भी लगे होंगे जिनका आप स्वाद ले सकते हैं

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा लोबिया की खेती के बारे में बता रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

सरकार भले ही गोवंशों को लेकर तरह-तरह के दिशा निर्देश जिले में बैठे अधिकारियों को दे रही हो कि तत्काल गोवशो को गौशाला में बंद किया जाए जिससे किसानों की फैसले बर्बाद ना हो लेकिन कोई भी अधिकारी ध्यान देने वाला नहीं है सैकड़ो की संख्या में गोवंश खजूर गांव कटरा जिनेवा और मीठापुर गांव में गोवंशों का आतंक देखा जा सकता है किस तरह से लोग अपनी फसलों को बचाने के लिए परिवार सहित खेतों में डेरा डाल चुके हैं रात में कडाके की ठंड में परिवार को लेकर खेतों की रखवाली कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी गोवंश गेहूं सरसों समेत कई फसलों को बर्बाद रहे हैं जिससे किसान परेशान हो चुके हैं अब देखना यह है कि आखिर कब जिले में -बैठे अधिकारी आवारा जानवरों को लेकर संज्ञान लेते हैं

रायबरेली, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैन इंडिया के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत उमाशंकर कहार अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध 18 वर्ष से 21 वर्ष तक की आयु के बंदियों को इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया और इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निरुद्ध किशोर बन्दियों की स्थिति व रखरखाव के बाबत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण उपरांत किशोर निरुद्ध बंदियों के विधिक अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन भी किया गया। विधिक जागरुकता शिविर में कारापाल हिमाशुं रौतेला, उपकारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा, व पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

रायबरेली, जिला जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु अटल आवासीय विद्यालयों की कक्षा-06 एवं कक्षा-09 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) /कोविड से आच्छादित बच्चे, जिनकी आयु 10 से 12 वर्ष के मध्य हो को कक्षा- 06 तथा जिनकी आयु 13 से 15 वर्ष के मध्य हो, को कक्षा- 09 में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन जिला प्रोबेशन कार्यालय, विकास भवन रायबरेली से प्राप्त कर दिनांक 08 फरवरी 2024 तक जमा कर सकते है, अधिक जानकारी हेतु वीरेन्द्र पाल, संरक्षण अधिकारी के मो0नं0-9795638527 पर सम्पर्क कर सकते है।

Transcript Unavailable.