रायबरेली । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पी0डी0ए0 पिछड़़ा, दलित, अल्पसंख्यक पखवाड़ा के आयोजन के क्रम में जनपद-रायबरेली के विधान सभा क्षेत्र बछरावां के सेक्टर महराजगंज एवं बावनबुजुर्ग बल्ला में सम्पन्न हुयी जनपंचायतों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इं0 वीरेन्द्र यादव नें कहा कि पी0डी0ए0 ही एक जुटता के साथ सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव लायेगा। लोकतंत्र एवं संविधान को मज़बूती से लागू कराना ही समाजवादी पार्टी का लक्ष्य है। वर्तमान भाजपा सरकार के द्वारा दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के ऊपर किये जा रहे पक्षपात शोषण, उत्पीड़न तथा सामाजिक अन्याय के विरूद्ध पी0डी0ए0 की जनपंचायतों के द्वारा समाजवादी पार्टी आवाज उठाती रहेगी एवं पी0डी0ए0 के लोगों को न्याय दिलानें हेतु कृत संकल्पित है। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष हसीन अहमद, विधान सभा अध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी, पूर्व शासकीय अधिवक्ता ओ0पी0 यादव, विजय बहादुर सिंह, जिला सचिव प्रमोद पटेल, वीरेन्द्र बहादुर, शोभनाथ वैश्य, समर बहादुर, रामू अनाड़ी नें भी सम्बोधित कर पी0डी0ए0 की एक जुटता पर लोगांे को जागरूक किया। विधान सभा रायबरेली के सेक्टर लोधवारी एवं थुलवांसा में जिला महासचिव मो0 अरशद खान, जिलासचिव शिवबरन यादव, घनश्याम यादव, विधानसभा अध्यक्ष योगेश्वर पटेल के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र हरचन्दपुर के सेक्टर बरदर एवं हाजीपुर में क्षेत्रीय विधायक राहुल लोधी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर यादव, विधान सभा अध्यक्ष राकेश कुमार, सत्येश गौतम, शिव सिंह एवं सेक्टर प्रभारी रंजीत कुमार द्वारा जनपंचायतें आयोजित की गयी इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर बघौला, अतरथरिया, बराडीह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिवमूर्ति सिंह राणा, छात्र सभा अध्यक्ष शुभम लोहिया, विधान सभा अध्यक्ष पुत्तन सिंह, अभिकल यादव, विनय कुमार, अशरफ मेवाती एवं विधान सभा क्षेत्र सरेनी के सेक्टर ऐहार एवं खानपुर में विधान सभा अध्यक्ष रामनाथ यादव एवं ग्राम प्रधान राज बहादुर के नेतृत्व में जनपंचायतें आयोजित कर पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अन्याय एवं उनके अधिकारों के विषय में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी।
रायबरेली जिले में अपने पिता की धरोहर को संजोए रखने और उसे हर वर्ष एक नया रूप देने वाले पिता के भक्त बेटे को व्यापारियों ने सम्मानित किया है। व्यापारियों ने कहा कि, जिले का एक ऐसा बेटा है। जिसको गैर जनपद के रहने वाले लोग भी यह कहने लगे हैं, कि इस युग में पिता के प्रति परशुराम जैसी भक्ति दिखाने वाला एक बेटा दिखाई देता है, जो लगभग 50 से 60 वर्षों से रायबरेली जिले में पिता के न रहने के बाद भी उनके आदर्शों पर और उनके व्यवसाय को आशीर्वाद की तरह पालन कर रहे हैं। हम बात व्यापारी राकेश गुप्ता की कर रहे हैं। राकेश गुप्ता के पिता जमुना प्रसाद गुप्ता एक रायबरेली महोत्सव शिल्प बाजार की शुरुआत की थी। इस सपने को पूरा करने की प्रतिज्ञा लेकर जमुना प्रसाद के पुत्र राकेश गुप्ता वर्षों से रायबरेली महोत्सव शिल्प बाजार का आयोजन कर निभाते चले आ रहे हैं। यह बाजार दो भागों में लगता है। एक शीत ऋतु में लगता है। दूसरा ग्रीष्म ऋतु में लगता है। दोनों समय में अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम व आयोजन किए जाते हैं। इस रायबरेली महोत्सव शिल्प बाजार में पूरे भारत के लोग अपनी अपनी दुकान लेकर यहां आते हैं। और करीब एक माह तक यह दुकान यहां पर विभिन्न सामानों की लगती हैं। जिसको खरीदने के लिए भारत के देशों में नहीं जाना पड़ता। आपको यहीं पर मिल जाता है।तमाम मेहनत के बाद शहर के जीजीआईसी इंटर कॉलेज मैदान में गर्मी के मौसम में नुमाइश लगती है। वही सर्दी के मौसम में जाड़े के कपड़ों के साथ यह बाजार सजाता है। राकेश गुप्ता ने जिले के साथ-साथ पूरे भारत में अपने कार्यशैली से नाम रोशन किया है। राकेश गुप्ता की यही समाज सेवा को देखकर ओत प्रोत हुए सामाजिक संगठनों ने 27 जनवरी 2024 दिन शनिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व युवा उद्योग व्यापार मंडल ने राकेश गुप्ता को सम्मानित किया है साथ ही युवा समाजसेवी आशीष पाठक को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय व सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में अंग वस्त्र और फूलमाला पहनकर उनका सम्मान किया गया के के गुप्ता का कहना है, कि पिता के सपनों को पूरा करते हुए जिस तरह से राकेश गुप्ता ने समस्त जात धर्म से ऊपर उठकर लोगों को एक जगह एकत्रित करने का जो संकल्प लिया है। वह उनके अद्भुत व्यक्ति का परिचय है। नगर महामंत्री अब्दुल वाहिद ने कहा कि आज सभी लोग अपने जात पात विशेष के प्रति जागरूक दिखाई दे रहे हैं। लेकिन राकेश गुप्ता ने सभी धर्म के लोगों को एक पंडाल के नीचे लाकर खड़ा करने का काम किया है। वह जिले में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में अपनी अलग पहचान बना रखे हैं।
रायबरेली । प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने विकासखंड राही की ग्रामसभा बेलाखारा, सरायदामू एवं कृष्ण इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम जाना। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया।
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में एवं सचिव/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली श्री उमाशंकर कहार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28.01.2024 को पुनः राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैन इंडिया के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत पवन कुमार श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयंसेवक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध 18 वर्ष से 21 वर्ष तक की आयु के बंदियों को इस ओरियंटेशन कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया और इसका लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। । विधिक जागरुकता शिविर में उपकारापाल अनिल कुमार विश्वकर्मा, पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव तथा जिला कारागार रायबरेली के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
बछरावां में जिला मंत्री के आवास पर मान की बात का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लोगों ने सुना, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रायबरेली के जिला मंत्री सचिन सोनी के आवास में बूथ संख्या 73 शक्ति केंद्र उत्तर बाजार पर उनके नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 109वें संस्करण का सचित्र प्रसारण टीवी के माध्यम से उपस्थित जन समूह को दिखाया एवं सुनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने शिरकत की कार्यक्रम के इस मौके पर नगर पंचायत सभासद सतीश तिवारी, तबरेज मंसूरी, रोहित सोनी सहित बूथ के तमाम सदस्य गण उपस्थित रहे।
शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहा स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा बेड़ारु में शाखा प्रबंधक आसेन्द्र पटेल द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का पावन पर मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण कर खुशी का जश्न मनाया गया। शाखा प्रबंधक ने सभी उपभोक्ताओं एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बैंक के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय गूढ़ा, प्राथमिक विद्यालय बारी खेड़ा, कम्पोजिट विद्यालय कुम्भरावां, प्राथमिक विद्यालय शिव गुलाम बाजार में राष्ट्रध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस का पावन पर्व मनाया गया। गणतंत्र दिवस की पावन बेला पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर गली कूचों से गुजरते हुए ग्रामीणों में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई। प्रभात फेरी के समापन पर विद्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुपम प्रस्तुति देकर शिक्षक, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं का मन मोह लिया। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बाड़ीखेड़ा में प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सोनकर, सहायक अध्यापक कुलदीप सिंह, अमित पाण्डेय, रसोई किरण, सुदामा, आंगनबाड़ी रामरती, तीरथ देवी के साथ ही अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय गूढ़ा में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका अनिता, सहायक अध्यापिका गीता विष्ठ, राहुल, मधुलिका, धनंजय, मनीष गौतम, अमित, प्रियंका, वंदना, नलिनी, शिव दुलारी, पारुल, पूनम, सचिन, भक्ति नाथ, रश्मि, नीतू, दीपशिखा व छात्र-छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे। वहीं कंपोजिट विद्यालय कुम्हरावां में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमेश कुमार सहगल के नेतृत्व में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्राथमिक विद्यालय शिव गुलाम बाजार में प्रधानाध्यापक आशुतोष यादव के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया।
बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी को एक युवक के द्वारा भाग ले जाने का मामला सामने आया था जो कि विगत 15 जनवरी को किशोरी को बहला फुसला कर भाग ले गया था, किशोरी की परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद थाने में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मामले को दर्ज कराया। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद दिनांक 28 जनवरी को थाना क्षेत्र के ही एक गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
शिवगढ़,रायबरेली। गूढ़ा प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा के नेतृत्व में मिनी सचिवालय गूढ़ा, पंचायत भवन गूढ़ा में राष्ट्रध्वज फहराकर बड़े ही हर्सोल्लास पर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर बलदेव वर्मा, पूर्व प्रधान रामहेत रावत, सुनील शुक्लास राम बालक रावत सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने भारत माता के वीर सपूतों की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग बलिदान को याद किया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया भारतीय संविधान के आदर्शों मूल्यों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
शिवगढ़,रायबरेली। मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे गीता धर्मार्थ चिकित्सालय गूढ़ा के संरक्षक डॉ.बलदेव वर्मा ने गीता धर्मार्थ चिकित्सालय एवं उत्तर प्रदेश पूर्वी ग्रामीण बैंक गूढ़ा में राष्ट्रध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति को अभिव्यक्त किया आजादी है, हर किसी को सम्मान पूर्वक जीने अधिकार है,यह सब भारतीय संविधान की देन है, जिसके लिए डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। किंतु हम आजाद हैं, आजादी की सांस ले रहे हैं,आज हमारा देश सुरक्षित है यह सब भारत माता के वीर सपूतों के त्याग बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि लिए हम सभी संकल्प ले की देश की एकता और अखण्डता के लिए हमेशा एकजुट होकर हम साथ खड़े रहेंगे, भारत माता के वीर सपूतों के त्याग बलिदान को कभी बेकार नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि आजादी की कभी शाम ना होने देंगे, भारत माता के वीरों की कुर्बानी बदनाम ना होने देंगे, जब तक बचेगी लहू की एक बूंद भी रंगों में, भारत माता का आंचल नीलम ना होने देंगे। राष्ट्रगान के पश्चात ग्रामीणों द्वारा लगाया जा रहे भारत माता के जयकारों से समूचा गीता धर्मार्थ चिकित्सालय परिसर गुंजायमान हो उठा। गणतंत्र के पावन अवसर पर डॉ. बलदेव वर्मा ने वरिष्ठ समाजसेवी सुनील शुक्ला को उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डायरी कलम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान रामहेत रावत,गूढ़ा प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा, संजय वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
