Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

सरेनी, रायबरेली : राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी द्वारा यात्रा निकाली गई। इसमें कांग्रेसियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सरेनी, धूरेमऊ, रसूलपुर, भोजपुर, चहोतर, हरीपुर न्याय पंचायतों में यात्रा की। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस बिना किसी भेदभाव के कार्य करती है। इस मौके पर रामस्वरूप पासवान, राकेश शुक्ला, हरिश्चंद्र, राम सिंह, पीर गुलाम, अशोक त्रिवेदी, देवराज, सुरेश सिंह, अर विंद सि ंह, संतोष जायसवाल, दि नेश तिवारी, कल्लू पांडे, संजय सिंह, अमरेंद्र सिंह, रामस्वरूप पासवान, अरुण अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

लालगंज, रायबरेली। बिहार में एक बार फिर से भाजपा और जनता दल यूनाइटेड की गठबंधन सरकार बनने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। पूर्व मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने भाजपा गठबंधन सरकार का स्वागत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सही समय पर भाजपा के साथ सरकार बनाई है। अब राष्ट्रीय जनता दल और विपक्षी गठबंधन का सफाया हो जाएगा। विधानसभा सरेनी के प्रवासी सुशील शुक्ला ने कहा कि इससे निश्चित रूप से बिहार में जहां जनता को फायदा होगा। भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ला, जेपी सिंह, युवा मोर्चाजिला अध्यक्ष निखिल पांडे, भाजपा नेता सत्यम शुक्ला, शिव प्रकाश पांडे, चंद्र प्रकाश पांडे, शिवम गुप्ता आदि लोगों ने बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने पर प्रसन्नत

बछरावां कस्बा बछरावां, रायबरेली: शीश के दानी श्री खाटू श्याम बाबा का मासिक भंडारा रविवार को संपन्न हुआ। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान जय जय श्रीश्याम से पूरा बछरावां कस्बा गूंजायमान रहा। गौरतलब है कि प्रत्येक माह होने वाले लखनऊ-प्रयागराज हाईवे निकट ग्रामीण बैंक श्याम प्रेमियों द्वारा श्री खाटू श्याम बाबा का मासिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के संरक्षण मंडल से श्याम प्रेमी लखन मिश्र ने बताया कि शीश के दानी का भंडारा प्रति माह श्याम प्रेमियों के सहयोग से संपन्न होता है। भंडारे के पूर्व श्री श्याम बाबा की आरती पूजन किया गया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। भंडारा दोपहर से बाबा की इच्छा तक चलता रहता है। इस अवसर पर समाजसेवी भाजपा नेता अखिलेश पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष राम जी, राजकुमार मिश्र, बृजेश कुमार मिश्र, शिक्षक आरके यादव, शिक्षक उदय भान सिंह, राष्ट्रीय एकता विकास मंच अध्यक्ष सत्य सोनी, सीएम मिश्रा, टोनी मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, आगमन मिश्रा, शिवम पाल आदि मौजूद रहे।

जगतपुर-रायबरेली, संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग भवन में सत्संग की अध्यक्षता करते महात्मा बसंत सिंह ने कहा कि जिसने जीवन में प्रेम करना सीख लिया उसके लिए भक्ति का मार्ग बहुत ही सहज हो जाता है। भक्ति की पराकाष्ठा ही प्रेम है। भक्तजन इस संपूर्ण संसार को ब्रह्ममय में मानकर अपने सभी का आदर सम्मान और सभी से प्रेम करते हैं। फिर मन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं रहता एक दूसरे की मदद की जाती है सेवा भाव से ही की जाती है। मदद करने का भी मन में किसी भी प्रकार का अभिमान ना रहे संत महात्मा मानव कल्याण के लिए ही संदेश दे रहे हैं। कि यह प्रभु परमात्मा सद्गुरु की कृपा से जाना जा सकता है और इसे जानकर इसकी भक्ति करते हुए मानव जन्म मि लने का उद्देश्य भी सा र्थक हो जाएगा। इस मौके पर पप्पू , गुलाब, राम प्रसाद, सं जय, राम सुमेर, श त्रुघ्न, ऊषा, बबीता, पूनम, वंदना, रामप ्या री

रायबरेली,नवागत एसपी अभिषेक अग्रवाल के आने के बाद जिले की पुलिसिंग में भी सुधार दिख रहा है। आमजन की सुरक्षा को लेकर जनपद की पुलिस सजग दिख रही है। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से लेकर गणतंत्र दिवस को सकुशल सम्पन्न कराने वाली रायबरेली पुलिस इन दिनों सघन चेकिंग अभियान जारी रखे हुए है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक सभी क्षेत्रधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, बीट प्रभारियों द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कराई जा रही है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी होती है। सीओ वंदना सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर यह अ भि यान चल रहा है जिसमें सं दिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की जाती ह

गंगा के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए गंगा के भक्तों ने पिछले कई वर्षों से संस्कृत महाविद्यालय मदा दालमऊ की डालमऊ रायबरेली पतित पावनी माँ स्वामीजी को स्वच्छता का संदेश दिया है देवेंद्र अनंगलगिरी महाराज के नेतृत्व में साप्ताहिक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । इस अवसर पर स्वामी देवयानंद महाराज के नेतृत्व में गंगा ताड़ दालमऊ के विभिन्न घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया और यह गंगा के तटों पर फैल गया । गंगा भक्तों से जीवन को स्वच्छ बनाकर गंगा को स्वच्छ बनाने की अपील की गई । स्वामी दिव्यानंद महाराज गंगा के तट पर पॉलिथीन आदि के साथ कई सामग्री नहीं डालने के लिए प्रेरित हुए थे । इस अवसर पर रामचैतन्य स्वामी गीतानंद संदीप कुमार मिश्रा , रजत त्रिपाठी , पुनीत दिवेदी आदि उपस्थित हैं ।

रायबरेली, 30 जनवरी 2024 मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने माह फरवरी 2024 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की दो दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्याए गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 02 फरवरी 2024 को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकास खण्ड राही में, जिला विकास अधिकारी विकास खण्ड छतोह में एवं विकास खण्ड सरेनी में उपायुक्त, श्रम रोजगार की अध्यक्षता में किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जन समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। इसी प्रकार 09 फरवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 रोहनिया में, जिला विकास अधिकारी शिवगढ़ में, उपायुक्त, श्रम रोजगार लालगंज में। 16 फरवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 डीह में, जिला विकास अधिकारी हरचंदपुर में, उपायुक्त, श्रम रोजगार बछरावां में। 23 फरवरी को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 खीरों में, जिला विकास अधिकारी अमावां में एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार महराजगंज के किसी एक आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

रायबरेली  उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश, रायबरेली तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में विधिक सेवा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने हेतु तहसील सलोन के अन्तर्गत ग्राम पंचायत ममुनी, जिला रायबरेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। उक्त शिविर में उमाशंकर कहार, अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को आमजन मानस के विधिक अधिकार, स्थायी लोक अदालत के कार्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक विधिक जानकारी दी गई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंकुर यादव के द्वारा सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उक्त विधिक जागरुकता शिविर में देवेश शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि, शैलेंद्र गुप्ता लेखपाल, विजय शंकर यादव सब इंस्पेक्टर, चंद्रकेश यादव पंचायत सेक्रेटरी, डॉ रमेश कछवाह प्रधानाचार्य पराविधिक स्वयं सेवक पवन कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार प्रजापति, नीरज कुमारी व रितुल कुमार वैश्य उपस्थित रहे। मंच संचालन पराविधिक स्वयंसेवक अजय कुमार बाजपेई के द्वारा किया गया।