दहेज के लिए एक माह के बच्चे को छीन कर विवाहिता घर से भगाया पट्टी। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के असुढ़ी गांव की पूजा पाल पत्नी सोनू पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में हुई थी। शादी में ससुराल के लोग किसी प्रकार के दहेज की मांग नहीं की थी। पर जब से वह ससुराल आई है तब से पति, सास, ननद तीन लाख नगद और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते चले आ रहे हैं। एक महीना पहले उसे बच्चा पैदा हुआ। शुक्रवार को ससुराल के लोग उसका बच्चा छीन कर उसे घर से भगा दिया। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। मायके से आई मां व अन्य लोग विवाहिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।