कौशाम्बी जिले में नगर पालिका भरवारी ईओ के सस्पेंड होने पर सभासदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है,सभी सभासद और सभासद प्रतिनिधियों ने एक ढाबे में एकत्र होकर एक दूसरे को आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है।सभी सभासदों ने इसे भ्रष्टाचार पर लोकतंत्र और राजनीति की जीत बताया है। नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनात ईओ सुनील मिश्रा को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्काल।प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है,शासन द्वारा ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंशन की खबर जैसे ही सभासदों को मिली उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा,सभी ने एक ढाबे में एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी से की थी,जिसके बाद शासन  ने ईओ सुनील मिश्रा की जांच डीएम सुजीत कुमार से कराई,जांच के बाद डीएम के पत्र के आधार पर शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।ईओ के सस्पेंड होने के बाद सभी सभासदों ने इसे अपनी जीत बताई है और मिठाई बांटकर जश्न मनाया है। इस दौरान सभासद सूरज यादव, सभासद शानू कुशवाहा, सभासद विकास सोनकर, सभासद प्रतिनिधि तुषार केसरवानी, सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल केसरवानी, सभासद प्रतिनिधि विराट गुप्ता सहित 20 सभासद मौजूद रहे।

कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी सुनील मिश्रा को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है,शासन ने डीएम कौशाम्बी के पत्र के आधार ईओ को सस्पेंड किया है,ईओ सुनील मिश्रा पर मैन पावर सप्लाई में अनियमितता का आरोप लगा है,वही विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सीएम योगी से की थी,जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। ईओ सुनील मिश्रा की शासन से जारी विशेष पत्र पर नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनाती हुई थी,जब से ईओ सुनील मिश्रा भरवारी में तैनात हुए तभी से इसके ऊपर सभासद विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे, जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों में खींचतान शुरू हो गई थी,आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शासन ने डीएम कौशाम्बी से कराई और डीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंड होने की खबर जैसे ही सभासदों को मिली तो उनके खुसी की लहर दौड़ पड़ी।वही ईओ के चाहने वालो के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ रही है।

- कड़ा ब्लाक का आज खुलने वाले टेंडर की तारीख बढ़ सकती है।सूत्रों की माने तो खण्ड विकास अधिकारी कड़ा स्वास्थ ठीक न होने के चलते आज ब्लाक नही आये जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया अधर में लटक गई है।कड़ा ब्लाक में केन्द्रीय वित्त आयोग टाइड एवं पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत आज 52 टेंडर खुलना था। कई ठेकेदारों ने टेंडर खुलने से पहले ही कार्य शुरू करा दिया था। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद 7 सदस्यीय टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम अंतर्गत ज्योतिबाराव फुले इंटर कालेज जहानपुर में बुधवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई।इस दौरान उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।मौजूद लोगों ने प्रथम शिक्षिका के व्यक्तित्व व कृत्तित्व पर चर्चा की।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की महानायिका हैं, जब महिलाओं को स्कूल भेजने को पाप माना जाता था उस दौर में सावित्रीबाई फुले जी ने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ी और सन 1852 में महिलाएं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

नमस्कार साथियों ,मोबाइल वाणी ले कर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उनके लिए है जो नटराज नेटमार्ट सर्विसेज से जुड़कर ऑफिस असिस्टेंट के पद पर काम करना चाहते है।नौकरी करने का कार्यस्थल लखनऊ ,उत्तरप्रदेश होगा। न्यूनतम 10वीं पास फ्रेशर व्यक्ति इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदनकर्ता का चयन साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 15,500 रूपए वेतन दिया जाएगा। साथ ही हेल्थ इन्शुरन्स ,लाइफ इन्शुरन्स और प्रोविडेंट फण्ड की भी अतिरिक्त सुविधा दी जाएगी। इच्छुक व्यक्ति कंपनी के इस नंबर पर संपर्क कर इस पद से सम्बंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है। कंपनी का नंबर है : 9838513459 . तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।

इवेंट

इवेंट

पॉलिटिकल

किसानी