धार्मिक दृष्टि से पुनीत माने जाने वाले पिलकिछा घाट पर मौनी अमावस्या के पवित्र पर्व पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पूण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नान दान के बाद घाट पर स्थित भगवान राम, लक्षण,जानकी व शिव मंदिर पर पूजा अर्चना किया। यहां की मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय के बाद पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ पल के लिए यहां रुका था। भगवान पूरी वानर सेना के साथ इस पवित्र घाट पर स्नान व जल ग्रहण किए थे। तभी से यहां प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर दराज से हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।
बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि लाभार्थी के खाते में सरकारी धन की किस्त भेज दिए जाने के बाद भी शिकायत मिल रही है कि निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ऐसे लाभार्थियों की जांच कराई जा रही है। मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ न पाया गया तो सरकारी धन की रिकवरी कराई जायेगी। गांव में तैनात सचिव भी इस लापरवाही में जिम्मेदार माने जायेंगे। उन पर भी कार्रवाई की जायेगी। उक्त बातें पिलकिछा गांव में शुक्रवार को आयोजित लाभार्थी प्रोत्साहन बैठक में उन्होंने कही। कहा कि विकास खंड में सैकड़ों आवास अपूर्ण होने की शिकायत मिली है। जिसमें कुछ लाभार्थियों के द्वारा निर्माण शुरू ही नहीं कराया गया है। टीम गठित करके सभी आवासों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने गांवों में तैनात सचिव को आदेशित किया कि जहां अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ हो उसका शुभारंभ तुरंत कराएं। जिन लाभार्थियों को आवास का पूरा पैसा दे दिया गया है। वह छत का काम तत्काल पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरते जाने पर सरकारी धन की रिकवरी के साथ साथ सचिव पर भी कार्रवाई की जायेगी।
Transcript Unavailable.
समाजवादी पार्टी का आधार ही अल्पसंख्यक समाज से है। अल्पसंख्यक समाज की संपूर्ण भागीदारी और शत प्रतिशत सम्मान समाजवादी पार्टी में सुरक्षित क्योंकि अल्पसंख्यक समाज पार्टी की मूल पूंजी है। उक्त बातें सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अल्पसंख्यक समाज द्वारा आयोजित बैठक में कही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि मिशन 2024 की सफलता में अल्पसंख्यक समाज की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के नेताओं कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि समय बहुत कम है मिशन 2024 की सफलता हेतु मेहनत से लग जाए ताकि जौनपुर की दोनों लोकसभा की सीटों को जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूती प्रदान किया जाए। सदर एवं नगर क्षेत्रांतर्गत ज़िले के वरिष्ठ अल्पसंख्यक समाज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद के भंडारी स्टेशन स्थित आवास पर कल शाम 6 बजे संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सपाजनों ने जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उक्त अवसर पर उपस्थित नेताओ, कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा नगर इकाई सहित अन्य विधानसभाओं और अन्य इकाइयों के मज़बूत किए जाने पर विचार विमर्श कर आवश्यक सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष ने सभी के सुझावों पर गंभीरता से अनुपालन कराने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता एवं आभार ज्ञापन पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शकील अहमद ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव,कलीम अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, लाल मोहम्मद राईनी, शाहनवाज़ खान शेखू, कमाल आज़मी, मजहर आसिफ, कमालुद्दीन अंसारी, इरशाद मंसूरी, ज़ुबैर अंसारी,अरशद कुरैशी, शकील मंसूरी, अल्मास सिद्दीकी सभासद, शानावाज सभासद, सरफराज़ अंसारी, हफीज़ शाह, फिरोज़ पप्पू, अज़ीज़ फरीदी, सैफ खान, राजा नवाब, अमन, अमजद अंसारी सहित अन्य सपाजन उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आरिफ हबीब ने किया।
डीएम ने लाइलाज बने सरकारी अस्पतालों का सेहत सुधारने का शुरू किया प्रयास
जौनपुर। स्थानीय कटरा स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट के छात्रों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता पिंटू ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान दीप्ति केसरी व श्रेया गुप्ता ने शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत किया। आलिमा बानो, व तनु जायसवाल आदि ने भूमि गुप्ता के पुराने गीत व नृत्य प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। सामिष्ठा, रानी गुप्ता, व शालिनी चौधरी आदि ने पंजाबी डांस ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। विदाई समारोह के दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र छात्राओ को डायरी एव पेन देकर सम्मानित किया गया।संचालन प्रज्ञा सिंह व अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी व रमेश चंद मिश्रा, कमलेश्वर मिश्रा, नेहा सिंह, पल्लवी जायसवाल किरण मौर्य, शुभम मिश्रा, नीरज मिश्रा, कंचन गुप्ता, शारीबा,सतीश सोनी ,रंजीत गुप्ता व इकरा सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।
स्थानीय क्षेत्र के बीती रात एसडीएम शाहगंज शैलेन्द्र कुमार द्वारा स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवा से लेकर प्रसव केन्द्र तक का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान सीएचसी कर्मियों में अफरातफरी का माहौल देखा गया। बता दें कि एस डी एम शाहगंज द्वारा लगभग दस बजकर पैंतालीस मिनट के आसपास स्थानीय सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवा से लेकर प्रसव केन्द्र तक बड़ी ही बारीकी के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान चिकित्सक हृदय पाल,प्रेम सिंह व फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह मौजूद रहे।
स्थानीय थाना क्षेत्र के जीतापुर गांव में 50 साल पहले से लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर को ओवरलोड होने के कारण बार-बार जल जाने से विद्युत विभाग द्वारा 63 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 100 केवी कर दिया गया उसके बाद भी उसे गांव की कुछ महिलाओं द्वारा विरोध कर मुआवजा की मांग की है ट्रांसफार्मर को नहीं लगाने दिए जिससे पूरा गांव की बिजली सुचारू रूप से तक हो गई और गांव परेशान हो गया उसके बाद विद्युत विभाग के जेई अरविंद पटेल एसडीओ मुरली कुमार आर्य के अथक प्रयास करने के बाद नहीं मानी तो उन्होंने परेशान होकर थाना अध्यक्ष रामपुर को लिखित तहरी देकर महिला पुलिस में फोर्स के साथ पहुंचकर सब इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज के कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए समझने के बाद महिलाओं ने माना और 100 केवी का ट्रांसफार्मर को जेई अरविंद पटेल एसडीओ मुरली कुमार आर्य और समस्त स्टाफ उपस्थित होकर ट्रांसफार्मर को पोल पर लगाकर विद्युत को सुचारू रूप से चालू किया उपस्थित सभी गांव के लोगों को लाइट चल चालू होते हुए चेहरे खिलखिला उठे।
सिरकोनी विकासखंड के हौज गांव में वितरित किया गया खाद्यान्न
भारत और ऑस्ट्रेलिया का अंडर-19 फाइनल क्रिकेट मैच का महामुकाबला
