*न्यूइयर पर AAP पार्टी के नेता समाजसेवी अतुल तिवारी ने "वृद्ध आश्रम" में दान किए जरूरी दवाइयां* जौनपुर – 1 जनवरी 2024 को नए साल के उपलक्ष में नेक कार्य करते हुए जनपद के शंकर मंडी के पास स्थित वृद्धआश्रम में निवास कर रहे माता–पिता समान बुजुर्गों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी, समाजसेवी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) द्वारा सर्दी–खांसी, गैस, बदन दर्द इत्यादि सीजनल बीमारियों कि कुछ जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई और शाम के नाश्ते घुघरी व चाय का भी प्रबंध किया गया। आम आदमी पार्टी के नेता व समाजसेवी अतुल तिवारी ने कहा कि कुछ दिन पूर्व समाजसेवी अतुल तिवारी वह उनके मित्रों द्वारा वृद्ध आश्रम में सभी बुजुर्गों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था इसके पश्चात उन्हें वहां के रखरखाव करने वाले रवि चौबे द्वारा यह पता चला कि मौसम में बदलाव होने और बढ़ती ठंड के कारण वर्तमान समय में सर्दी–खांसी, बुखार, गैस इत्यादि जनरल बीमारियां बुजुर्गों में ज्यादा देखने को मिल रही है जिसके पश्चात समाजसेवी अतुल तिवारी ने यह आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही कुछ जरूरी आवश्यक जेनेरिक दवाएं आश्रम में उपलब्ध कराएंगे जिसके पश्चात वह नए साल के उपलक्ष में नेक कार्य करते हुए जरुरी दवाइयां वृद्ध आश्रम में दान दिए । समाजसेवी अतुल तिवारी ने यह भी कहा कि ऐसे समाजसेवा करके उन्हें खुशी मिलती है और यह प्रेरणा उन्हें उनके माता-पिता व परिवार द्वारा मिली है। उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए यूट्यूबर एक्टर के.के जौनपुरिया, आप पार्टी के जिला सचिव विद्याधर मिश्र, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बंटी अग्रहरि, सुमित तिवारी, आर्यन टेक्निकल, रुद्र तिवारी इत्यादि समाजसेवी लोग मौजूद रहे।
फिट बाडी आपको कई बीमारियों से दूर रखती है : दिनेश टंडन
शहर समता विचार मंच की काव्य गोष्ठी सम्पन्न
खेल से होता है शारीरिक एवं बौद्धिक विकास: सीमा द्विवेदी
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जनभावनाओं को खुश करने से इतर सरकार के क्या काम हैं? संविधान की भावना के अनुसार सरकार का काम है कि देश में वैज्ञानिक चेतना का विकास करे, जिससे देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। राम मंदिर बनने पर शायद ही किसी को कोई आपत्ति हो, पर इस बात पर आपत्ति बनती है कि इसकी कीमत क्या है? देश की बीस प्रतिशत आबादी को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर या फिर विज्ञान के सहारे आगे बढ़ रहे देश को पीछे की तरफ ले जाकर। राम मंदिर जनभावनाओं का मसला है तो फिर प्रधानमंत्री और सरकार का क्या काम है? दोस्तों, आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, राम मंदिर के निर्माण में संविधानिक पदों पर बैठे लोगों का क्या काम? इस मसले पर आप जो भी सोचते हैं उसको रिकॉर्ड करें ग्रामवाणी पर अपने फोन से तीन नंबर का बंटन दबाकर या फिर मोबाईलवाणी के एप पर जाकर।
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...
इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल, दौलत की ना हो कमी आप हो जाए मालामाल, मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल, तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल... दोस्तों हम कामना करते है की बीते साल की तरह इस साल भी आपके लिए लाभदायक,खुशियों से भरा और स्वस्थ रहे,मोबाइल वाणी परिवार को ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई धन्यवाद।
चौथे दिन निकली चटख धूप,गलन रही बरकरार
सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का हुआ समपन्न
