बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जयवंती देवी से हुई। जयवंती कहती है कि वार्ड नंबर आठ में अच्छा से पानी आ रहा है। पानी अच्छा से आएगा तो पैसा देंगे। पानी का भी बहाव नहीं करते है ताकि मच्छर उत्पन्न न हो

बिहार राज्य के भोजपुर जिले के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड सचिव विष्णु शंकर सिंह से हुई ,विष्णु कहते है कि 1 नंबर वार्ड में लोगों के पास पानी कनेक्शन पहुँचा है,पर पानी नहीं पहुंच पाया है। बहुत लोगों का घर पानी के नए कनेक्शन से वंचित हैं ।समस्या का समाधान जल्द से जल्द होना चाहिए

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के खंडोल पंचायत के वार्ड संख्या छह से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गणेश चौधरी से हुई।गणेश चौधरी यह बताना चाहती हैं कि उनके क्षेत्र के नल में पानी नहीं आ रहा है।ये बहुत गरीब हैं। इसका जल्द समाधान किया जाए। नाली भी नहीं बनाया जा रहा है ,मुखिया द्वारा कहा जाता है कि अपने से नाली बनाए।

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के खंडोल पंचायत के वार्ड संख्या छह से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम देवी से हुई। नीलम देवी यह बताना चाहती हैं कि उनके क्षेत्र के नल में पानी नहीं आ रहा है। इसका जल्द समाधान किया जाए

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बात कर रहे है।वे बताते है कि वार्ड 1 में नल जल टुटा हुआ है। पानी गिरते रहता है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्रामीण सूरज चौधरी से बातचीत कर रहे है। ये बताते है कि वार्ड 1 में नल जल का पाइप नहीं बिछा है। पानी की समस्या हो रही है

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड 1 निवासी राम एकवाल चौधरी से हुई ,ये कहते है कि इनको पानी नहीं मिल रहा है ,पानी की बहुत समस्या है। पानी आता है पर बहुत थोड़ा। और चालक 30 रुपया मांगते है। अगर पानी मिलेगा तो चालक को ज़रूर तीस रूपए दिया जाएगा

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड से ऋतिक कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड 1 निवासी साधु चौधरी से बात कर रहे है। ये कहते है कि इनके घर को मिला कर तीन परिवार के घर में पानी नहीं आ रहा है। चापाकल से पानी भर कर पीते है।

बिहार राज्य के जिला भोजपुर के सन्देश प्रखंड के पंचायत खंडोल के ग्यारह नंबर वार्ड से गौरव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से हुई। श्रोता यह बताना चाहती है कि पानी की टंकी फूटा हुआ है। जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। शिकायत करने पर भी समाधान नहीं होता है।

बिहार राज्य के भोजपुर ज़िला के सन्देश प्रखंड के खंडोल पंचायत के वार्ड 4 से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से सरपंच गगन पासवान से बात कर रहे है। गगन कहते है कि इनके वार्ड में नल जल का टंकी है लेकिन इसकी व्यवस्था अच्छी नहीं है। मशीन , समर्सेबुल भी नहीं है। पानी की समस्या हो रही है। इधर उधर से पानी लेकर उबाल कर पीते हैं