बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने कुसुम कुमारी से बातचीत की जिसमें कुसुम ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती कर के आत्मनिर्भर होंगी। व्यापार भी कर अपना विकास कर सकती हैं। इसके सहारे ही अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका बेहतर भविष्य बना पायेंगी।