बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने पूजा देवी से बातचीत की जिसमें पूजा देवी ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती या कुछ व्यवसाय कर के आत्मनिर्भर होंगी। अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना पायेंगी। सरकार भी महिलाओं के विकास के लिए कई प्रयास कर रही है। लेकिन महिलाओं को पहले अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की और आत्मविश्वास के साथ अपने हक के लिए आगे आने की जरूरत है। इसके बाद ही महिला सही मायने में विकास कर पायेगी। इसके साथ ही पूजा देवी ने कहा कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए।