बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने चंचल से बातचीत की जिसमें चंचल ने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार आसानी से मिल जायेगा तो, महिलाओं का जीवन आसान होगा। माता - पिता की संपत्ति में लड़कों और लड़की दोनों को बराबर का हक मिलना चाहिए इससे महिलाएं खेती कर आत्मनिर्भर होंगी। इसके साथ ही व्यवसाय कर सकती है। साथ ही बच्चों को अच्छी शिक्षा भी दे पायेगी