बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिव कुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कहती है कि पुरुष प्रधान क्षेत्र में महिलाओं को अधिकार प्राप्त करने में कठिनाइयां आती है। महिलाओं को वो अधिकार नहीं दिया जाता जो पुरुष को दिया जाता है। पुरुष प्रधान समाज में महिला को पीछे रखा जाता है ,इसमें कही न कही महिला की भी गलती होती है। पर समाज ही ऐसी व्यवस्था बना देता है कि महिला पीछे ही रह गए है । महिला को मज़बूत बनाने के लिए पुरुष वर्ग को ही उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। महिलाओं को जागरूक किया जाना चाहिए। उन्हें सहयोग मिलेगा तो महिला उपलब्धियों की ओर बढ़ेगी। सिलाई कढ़ाई ,उद्योग कर महिला आगे बढ़ सकती है