बिहार राज्य के औरंगाबाद ज़िला से शिवकुमारी देवी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्जुन से हुई। अर्जुन कहते है कि ये दो भाई बहन है। ये अपनी बहन को जमीन अधिकार में हिस्सा देना चाहेंगे क्योंकि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं करना चाहिए। जो लड़का कर सकता है वो लड़की भी कर सकती है। जिस तरह लड़के अपने माता पिता का भरण पोषण कर सकते है उसी प्रकार लड़कियां भी कर सकती है । इसीलिए लड़कियों को बराबर का हक़ मिलना चाहिए