बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने रिंकु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए बेटियों को भी जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए। वे अपने पिता की संपत्ति पर गर्व महसूस करेंगी। इसके साथ ही लड़कियां इससे आत्मनिर्भर होंगी और अपना विकास आसानी से कर पायेंगी।