बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने रिंकी कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। अपने खिलाफ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए। अगर एक महिला आगे बढ़ेगी तो कई महिलाओं को इससे हिम्मत और प्रेरणा मिलेगी। इसलिए महिलाओं को निडरता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए