बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने संगीता देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। उन्हें काम के अवसर मिलने चाहिए। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित और जागरूक होना बहुत जरुरी है। लड़का और लड़की बराबर हैं, इसलिए हम अपनी बेटी को भी जमीन पर अधिकार देंगे।