बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से शिवकुमारी देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से संजना कुमारी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भारत में भूमि महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वतंत्रता का एक महत्वपूर्ण साधन है। लेकिन वर्षों से चली आ रही सामाजिक प्रथाओं के कारण महिलाओं के भूमि पर अधिकार बहुत सिमित रहे हैं। यह स्थिति केवल महिलाओं को नहीं बल्कि पुरे समाज को विकास से रोकती है