बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार नहीं मिलने का मुख्य कारण है की पुरुष महिलाओं को कमजोर समझते हैं। पुरुषों की मानसिकता होती है की जो कार्य वो कर सकते हैं, महिला उन कार्यों को नहीं कर सकती है। लेकिन यह गलत सोच है। आज की महिला किसी क्षेत्र में पिछड़ी नहीं है। हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ रही हैं और बेहतर कार्य कर रही हैं।