बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने शीतल कुमारी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़का और लड़की में कोई फर्क नहीं है। इसलिए समाज और परिवार को भी दोनों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही दोनों को समान ही अधिकार और अवसर दिए जाने चाहिए। महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं भी खेती कर आत्मनिर्भर होंगी।