बिहार राज्य के जिला औरंगाबाद से सलोनी कुमारी, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ना होगा। हमारे समाज को यह बात बताना होगा कि जिस तरह से पुरुष है उसी तरह से महिलायें है। महिलाओं को उतना ही हक़ है जितना पुरुष को है। महिला को जागरूक होना पड़ेगा। लड़का और लड़की दोनों को एक ही तरह का भोजन मिलता है और एक समान ही कपड़ा दिया जाता है और एक ही तरह के स्कूलों में पढ़ाया जाता है, लेकिन कुछ घरों में बदलाव आ जाता है। लड़कों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाया जाता है और लड़कियों को सरकारी स्कूलों में भेजा जाता है। लेकिन दोनों को एक समान माना जाना चाहिए।