बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सलोनी कुमारी ने परमिला देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि पर अधिकार मिलना चाहिए। इससे महिलाएं खेती या रोजगार कर आत्मनिर्भर होंगी। जिससे वो अपने बच्चों का भरण - पोषण अच्छे से कर पायेगी। उन्हें बेहतर शिक्षा दे कर उनका भविष्य बना पायेंगी।