बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी ने प्रिंस कुमार से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को अपने जीवन में कई संघर्षों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं का जीवन तब ही बेहतर होगा, जब वो आगे बढ़ेंगी। महिला आगे बढ़ेगी तब ही देश और समाज का विकास संभव हो पायेगा। महिलाओं को घर के कामों में उलझा कर और उनपर कई तरह के प्रतिबंध लगा कर उन्हें आगे बढ़ने से रोका जाता है