बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शिव कुमारी जानकारी दे रही हैं कि हमारे देश में महिलाओं को भूमि और संपत्ति पर अधिकार नहीं दिया जाता है। पैतृक संपत्ति पर भी उन्हें कोई हक़ नहीं मिलता है। इसके पीछे कारण कानून हो या हमारे समाज की सोच इससे महिलाओं का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। महिलायें कई बार परिस्थितियों के कारण आर्थिक रूप से कमजोर हो जाती है।