मुंगावली ब्लॉक के शासकीय हाई स्कूल आंडेर में एक शिक्षक ने परीक्षा से पहले छात्रा की कॉपी फाड़ दी। और फिर वही कॉपी जांच कर काम नंबर दे दिए, छात्रा ने शुक्रवार को एक वीडियो में घटना का जिक्र किया, और सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की।

अशोकनगर विदिशा रोड स्थित टोल टैक्स के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अशोकनगर से अपने गांव दवाई छिड़काव करने वाला पंप लेकर जा रहा था हालांकि पीछे बैठा युवक सही सलामत है।

अशोकनगर में गांधी पार्क पर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला जलाया। यह पुतला दहन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की टीएमसी सांसद द्वारा नकल उतारने की वजह से किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोकनगर के बड़े ओवर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने के कारण 19 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। युवती सुबह के समय अपने घर से कोचिंग के लिए जा रही थी इसी दौरान रेल की पटरियां पर कर रही थी तभी वहां से निकल रही ट्रेन की चपेट में आ गई।

ashok

विकसित भारत संकल्प यात्रा मैं दिलाई बाल विवाह की शपथ

कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक चोर: चोरी की दो बाइक भी बरामद

साडोरा के अमोदा रोड पर बुधवार सुबह एक डंपर ने सामने से आ रही एंबुलेंस को टक्कर मार दी। जिससे एंबुलेंस का अगला हिस्सा छतिग्रस्त हो गया, यह 108 वाहन मढ़ी कानूनगो गांव से अस्पताल आ रहा था। जिसमें एक प्रसूता थी हालांकि हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी लोग सही सलामत बच गए, एंबुलेंस के चालक सतीश जाटव ने बताया कि हादसे में बाहन का हिस्सा आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जैसे ही हादसा हुआ तो प्रसूता का दर्द बढ़ गया था ऐसे में उसे जल्दी अस्पताल पहुंचना आवश्यक था। चालक ने आगे कहा कि उसने क्षतिग्रस्त वाहन से ही प्रसुता को अस्पताल पहुंचाया।

केंद्र बार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का आदिवासियों को लाभ दिलाए जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी के चलते अशोकनगर जिले के 322 गांव का चयन किया गया है इसी संबंध में बुधवार को जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर नेहा जैन ने प्रधानमंत्री जन मन योजना की बैठक आयोजित की।

नई सराय कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन अशोकनगर द्वारा विकासखंड ईसागढ़ के ग्राम पंचायत बोरखेड़ी कालबाग में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां पर फाउंडेशन के जिला प्रभारी द्वारा अशोकनगर जिले में चलाए जा रहे एक्सेस टू जस्टिस अभियान के बारे में जानकारी दी