नमस्कार/आदाब श्रोताओं,मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोज़गार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो मध्य प्रदेश के भारतीय औद्योगिक विकास बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड O के पद पर काम करने के लिए इच्छुक हैं।वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कोई भी विषय से स्नातक की डिग्री पास किए हों। इस पद के लिए आवेदनकर्ता को कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्थानीय भाषा की भी जानकारी होनी चाहिए।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार को 1000रु एव एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 200 रु ऑनलाइन के माध्यम से भुगतान करने पड़ेंगे।ऑनलाइन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2024 तक है। इन पदों पर आवेदन केवल वही कर सकते हैं जिनकी उम्र 20 वर्ष से 25 वर्ष तक है।इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए http://www.idbibank.in/idbi-bank-careers-openings.aspx लिंक पे जाकर IDBI-PGDBF 2024-25 में अप्लाई ऑनलाइन करें। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी मोबाइल वाणी एप पर लाइक का बटन दबाएं साथ ही फोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते हैं नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बांट सकते हैं
आज की कड़ी में हम सुनेंगे सोशल मीडिया से संबंधित जोखिमों के बारे में ऑनलाइन पैसों का लेन देन और अपनी वीडियो डालना कितना सुरक्षित है।
Transcript Unavailable.
हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के अंतर्गत 8 विषयों की परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी को ====================================================== जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा संचालित की जा रही है। इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाये रखने के लिये सभी 161 परीक्षा केन्द्रों में कलेक्टर प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है । यह परीक्षा 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । आज 15 फरवरी को मराठी, गुजराती, पंजाबी व सिंधी और मूक, बधिर व दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिये पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज व कम्प्यूटर विषयों की परीक्षा का आयोजन किया गया है । कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में इस परीक्षा में प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा बनाये रखने संबंधी सतर्कता व सजगता रखी जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले जिले के सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रात: 8 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं । परीक्षा कक्ष में प्रात: 8:45 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
ग्रेनेडियर रेजीमेंटल सेंटर जबलपुर की टीम 19 फरवरी को छिंदवाडा आयेगी ================================================== छिंदवाडा एवं पांढुर्णा जिले के पूर्व सैनिकों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिये आगामी 19 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे ग्रेनेडियर रेजीमेंटल सेंटर जबलपुर की टीम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिंदवाडा में आयेगी । इस टीम के भ्रमण के दौरान वे पूर्व सैनिक/विधवाओं की जैसे पेंशन संबंधी स्पर्श की जानकारी आदि सभी समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जया जेवियर (से.नि.) ने सभी पूर्व सैनिकों/ विधवाओं से अनुरोध किया है कि वे अपने मूल दस्तावेज डिस्चार्ज बुक, पी.पी.ओ. एवं पहचान पत्र लेकर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय छिंदवाडा में 19 फरवरी 2024 को दोपहर 12 बजे उपस्थित रहें।
छिंदवाड़ा से चौरई के बीच पहली बार 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
आज सुबह छाएंगे बादल, फिर आएगी धूप
दरभंगा की धरती में उपजे मछली , मखाना और पान का स्वाद तो देश - दुनिया के करोड़ों खाने वाले लोगों के दिलों पर राज करता है. जब हम यहाँ के सड़को पर घूम रहे थे तो लगभग सभी के मुँह में पान दबाएं देखा। तो भैया , हमें भी पान खाने की इच्छा हुई और हम जा पहुंचे एक पान की दूकान पर और ये जानना चाहा कि दरभंगा के लोगो के जीवन में पान कितना ज़रूरी है ? आप भी अगर जानना चाहते है तो सुने ये कार्यक्रम ....
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। अगर आपके है कोई मज़ेदार चुटकुला तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जैसा की आपको पता ही है की वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा कहा जाता है और वसंत पंचमी का त्यौहार भी वसंत ऋतू में ही मनाया जाता है जी हां दोस्तों बसंत पंचमी मुख्य रूप से प्रकृति और भारतीय परंपरा से जुड़ा हुआ त्योहार है, जो बसंत के आने तथा ठंडी के जाने का संकेत देता है,जब फूलों पर बहार हो , जौ और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं, खेतों में सरसों और आमों के पेड़ों पर बौर आने लगते हैं तब वसंत पंचमी का त्योहार आता है।बसंत उत्सव बसंत ऋतु की ताजगी एवं खूबसूरती का उत्सव होता है इसका आगमन सभी के मन में एक अलग ही तरह की सकारात्मक ऊर्जा भर देता है। यह खुशियों के साथ-साथ शिक्षा, ज्ञान और समृद्धि का भी त्योहार है। इस दिन शहरों ,गांवों ,टोलो और कस्बों में सभी लोग खास कर नवयुवक और विद्यार्थीगण छोटे छोटे बच्चे माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं.तो आइये हम सब भी इस खुशनुमा ऋतू और उत्सव का आनंद उठाये। साथियों आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।
