जिले में अपराध नियंत्रण के लिए करेंगे हर संभव प्रयास : एसपी निश्चल झारिया बुधवार सुबह 10.15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे एसपी निश्चल झारिया ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली । पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी निश्चल झारिया ने अपने कक्ष में सभी एसडीओपी, टीआई और अन्य थाना-चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। एएसपी कमला जोशी, सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, मुलताई एसडीओपी एसपी सिंह, भैंसदेही एसडीओपी भूपेंद्र मौर्य, शाहपुर एसडीओपी जयपाल इनवाती समेत अन्य अधिकारियों ने एसपी श्री झारिया का स्वागत किया।आदिवासी जिले में क्राइम कंट्रोल एसपी के लिए चुनौती जरूर है। गौरतलब है कि जिले में एक सप्ताह में दो आदिवासी युवकों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद यहां पदस्थ एसपी सिद्धार्थ चौधरी का तबादला पड़ोसी जिले छिंदवाड़ा किया गया। जिले में हत्या, चोरी, अपहरण, लूट, रेप, गैंगरेप, छेड़छाड़, चैन स्नेचिंग और सायबर अपराधों के बढ़ते ग्राफ को कंट्रोल करने पूर्व में क्राइम ब्रांच भोपाल में पदस्थ श्री झारिया पर भरोसा किया गया है। चर्चा में एसपी श्री झारिया ने कहा की जिले में अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैतूल एवं मरामझिरी स्टेशनो के बीच स्थित सोनाघाटी लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 253 आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु दिनांक 23 फरवरी एवं 24 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से शाम के 5:00 तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।उक्त जानकारी मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे द्वारा दी गई है।

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

नमस्कार दोस्तों,मध्यप्रदेश मोबाइल वाणी ले कर आया है रोज़गार समाचार। यह नौकरी उन व्यक्तियों के लिए है जो महादेव इंडस्ट्रीज से जुड़कर लेमिनेशन मशीन ऑपरेटर के पद पर काम करने की इच्छा रखते हैं। इस पद पर नौकरी करने का कार्यस्थल मध्यप्रदेश होगा। 10 वीं तथा आईटीआई पास वैसे व्यक्ति जिन्हें कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हों और इस कार्य में कम से कम एक साल का अनुभव हो,वे इस पद के लिए होने वाले साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को उनके कार्य अनुभव व कार्य दक्षता के आधार पर मासिक 12,000 रूपए वेतन दिया जाएगा। कम्पनी का पता है ;- 26 रटर रोड,फतेहपुर,शिवपुरी,मध्यप्रदेश 473551. इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर फोन कर सकते हैं नंबर है - 9407034431. तो श्रोताओं,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी हो तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक का बटन दबाएँ। साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने अन्य दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं। धन्यवाद !

Transcript Unavailable.

आज की कड़ी में हम सुनेंगे सोशल मीडिया से फ़ोटो चोरी होने से सम्बंधित जोखिमों के बारे में जानकारी।

CRISIL के अनुसार 2022-23 में किसान को MSP देने में सरकार पर ₹21,000 करोड़ का अतिरिक्त भार आता, जो कुल बजट का मात्र 0.4% है। जिस देश में ₹14 लाख करोड़ के बैंक लोन माफ कर दिए गए हों, ₹1.8 लाख करोड़ कॉर्पोरेट टैक्स में छूट दी गई हो, वहां किसान पर थोड़ा सा खर्च भी इनकी आंखों को क्यों खटक रहा है? आप इस पर क्या सोचते है ? इस मसले को सुनने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें

बैतूल

बैतूल

Transcript Unavailable.