"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ मसूर और फ्रेंचबीन में फूल और फल नहीं लग रहे है इस बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारत में हर पाँच मिनट पर घरेलू हिंसा की एक घटना रिपोर्ट की जाती है। नेशनल फैमिली हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सख्त घरेलू हिंसा कानून- 2005 होने के बावजूद देश में हर तीन महिलाओं में से एक महिला घरेलू हिंसा की शिकार हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 79.4% महिलाएं कभी अपने पति के जुल्मों की शिकायत ही नहीं करती। दोस्तों, हर रोज महिलाओं के खिलाफ जुर्म बढ़ रहे हैं , क्या अब हमारी संस्कृति को ठेस नहीं पहुंच रही , जिस पर इतने डींगे हाँकते है ? समाज में उत्पीड़न, शोषण और हिंसा का निरंतर बढ़ता ग्राफ अब बढ़ता ही जा रहा है। और जिस पर हमें अपनी चुप्पी तोड़नी ही होगी। हमें इस मुद्दे पर अपनी आवाज़ उठानी ही होगी।
दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। CTA: अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर और जीतें आकर्षक इनाम।
बैतूल
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में।
ग्राम जुनावानी में फूल झाड़ू ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन बैतूल। भारती महिला शक्ति फाउंडेशन ने ग्राम जुनावानी में फूल झाड़ू ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। फाउंडेशन के संस्थापक शैलेंद्र रजक ने बताया कि भारती महिला शक्ति व्यापारिक और स्वरोजगार के श्रेय में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने का एक मंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा प्रदेश का संपूर्ण विकास केवल तभी संभव है जब प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपने-अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करें। लोग आगे बढ़े इसलिए हर वर्ग के उत्थान के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने बताया वंदना महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा फूल झाड़ू का सेंटर खोला गया है। इसमें महिलाओं की सहभागिता भी बढ़ रही है। उद्घाटन अवसर पर डीपीओ रितेश जावलकर, भारती महिला शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक शैलेंद्र रजक, बिलासपुर संभाग प्रभारी एवं मास्टर ट्रेनर मनोज मरावी, जीपीएस लता दीदी, राहुल, पंचायत के सभी सदस्य शामिल हुए। संस्था छत्तीसगढ़ राज्य एवं मध्य प्रदेश के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।
