बैतूल। प्रदीपन संस्था बोरगांव ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउन्डेशन के सहयोग से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से बचाने के लिये बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि प्रदीपन संस्था द्वारा बाल विवाह से आजादी पखवाड़े का समापन सोमवार को जिले के 150 गांव में किया गया। प्रत्येक गांव में 5 बजे से 7.30 बजे तक दीप जलाकर बाल विवाह के विरोध में शपथ ली गई। प्रदीपन संस्था की सचिव रेखा गुजरे के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, दीपमाला खातरकर, चारूलता वर्मा, अलका, रविशंकर, सन्तोष व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की सहभागिता से अब तक 6337 बालक, बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए जागरूक किया है।

Transcript Unavailable.

बैतूल। शारदीय नवरात्रि पर्व पर श्री कृष्ण पंजाब सेवा समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान गंज में रामलीला का मंचन जारी है। सोमवार को तीसरे दिन नवयुवक रामलीला मंडल बरहापुर के कलाकारों ने भगवान राम के जन्म का दृश्य मंचित किया। राम जन्म होते ही दर्शक हर्षित हो उठे और पूरा रामलीला मैदान जयकारों से गूंज उठा। बधाई का दौर शुरु रहा और सभी ने एक-दूसरे को बधाईयां दी, फूलो की वर्षा हुई। रामलीला मैदान गंज अयोध्यापूरी में परिवर्तित हो गया। भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी... स्तुति गाकर श्रद्धालु राम जन्म की खुशी में नाचने गाने लगे। रामलीला मंचन में अयोध्या पति राजा दशरथ के संतान न होने पर दुख जताने का दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजा दशरथ और तीनों रानियां इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि पुत्र नहीं होने पर उत्तराधिकारी कौन होगा। चिंता दूर करने के लिए ऋषि वशिष्ठ यज्ञ करने की सलाह देते हैं। राजा दशरथ के किए उस यज्ञ के प्रभाव से उन्हें राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन नामक पुत्र की प्राप्ति होती है। लोग नवजात शिशुओं के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। कलाकारों का अभिनय उपस्थित श्रद्धालुओं को खूब भाया। देर रात तक चले इस आयोजन में काफी संख्या में पहुंचे भक्तों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी एवं नवरात्री त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए बैतूल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, फ्लैग मार्च कानून एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं आसामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल एवम एवम आमजनों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए निकल गया ,फ्लैग मार्च शहर की व्यस्ततम इलाकों से निकलता निकल गया । फ्लैगमार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर मुल्ला पेट्रोल पंप, बस स्टैंड चौक, लल्ली चौक से , सीमेंट रोड, सराफा बाजार , दुर्गा मंदिर, गणेश चौक, कालेज चौक ,बाबू चौक, तांगा स्टैंड ,दिलबहार चौक, रेलवे स्टेशन गेट , मैकेनिक चौक , लेवर चौक, से चौपाटी होते हुऐ कंट्रोल रूम में समाप्त हुआ, उपरोक्त फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी , थाना प्रभारी कोतवाली आशीष पावर, थाना प्रभारी गंज देवकरण डहरिया,रक्षित निरीक्षक दिनेश मर्सकोले , निरीक्षक मुकेश ठाकुर, उप निरीक्षक नवीन सोनकर एवं इकाई को एरिया डोमिनेशन के लिए प्राप्त आरपीएफ के बल सहित लगभग 100 अधिकारी कर्मचारी ने भाग लिया ।

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी एवं नवरात्री त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए बैतूल पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, फ्लैग मार्च कानून एवं व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने एवं आसामाजिक तत्वों में दहशत का माहौल एवम एवम आमजनों में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने के लिए निकल गया ,फ्लैग मार्च शहर की व्यस्ततम इलाकों से निकलता निकल गया । फ्लैगमार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर मुल्ला पेट्रोल पंप, बस स्टैंड चौक, लल्ली चौक से , सीमेंट रोड, सराफा बाजार , दुर्गा मंदिर, गणेश चौक, कालेज चौक ,बाबू चौक, तांगा स्टैंड ,दिलबहार चौक, रेलवे स्टेशन गेट , मैकेनिक चौक , लेवर चौक, से चौपाटी होते हुऐ कंट्रोल रूम में समाप्त हुआ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ग्रामीणों को भी मिल पाया पानी

हाथ धुलाए गई