बैतूल। प्रदीपन संस्था बोरगांव ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउन्डेशन के सहयोग से बच्चों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से बचाने के लिये बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों ने बाल विवाह न करेंगे ना करने देंगे की शपथ ली। उल्लेखनीय है कि प्रदीपन संस्था द्वारा बाल विवाह से आजादी पखवाड़े का समापन सोमवार को जिले के 150 गांव में किया गया। प्रत्येक गांव में 5 बजे से 7.30 बजे तक दीप जलाकर बाल विवाह के विरोध में शपथ ली गई। प्रदीपन संस्था की सचिव रेखा गुजरे के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं, कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, दीपमाला खातरकर, चारूलता वर्मा, अलका, रविशंकर, सन्तोष व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिले में शैक्षणिक संस्थाओं की सहभागिता से अब तक 6337 बालक, बालिकाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी देते हुए जागरूक किया है।