बैतूल। नवरात्र के पावन पर्व पर जिला महिला कलार समाज व ताप्ती आनंद क्लब द्वारा जिला चिकित्सालय में रविवार अभिनव आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ.शिवेंद्र अम्बुलकर, कलार समाज की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमतीं बिंदु मालवीय, कार्यकारी जिला अध्यक्ष केके मालवीय, निमिष मालवीय, मनोहर मालवीय, प्रितमसिंग मरकाम काजल शर्मा, दीप मालवीय, संतोष पंवार उपस्थित थे। इस अवसर पर बेटियों का पूजन कर चुनरी उड़ाई गई। नवरात्र की अष्टमी तक जन्म लेने वाली बेटियों को शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघण्टा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी रूप के सोने व चांदी से बने लाकेट भेंट किए। नारी शक्ति प्रतीक माताओं को सम्मानित किया गया।