बैतूल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले गुरूवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में अंडर 15 टीम के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान बैतूल, शाहपुर, भैंसदेही, आमला, सारनी, चोपना और झल्लार के लगभग 84 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दत्त दीक्षित ने बताया कि ट्रायल में चयनित के खिलाड़ी नर्मदापुरम में एमपीसीए द्वारा आयोजित होने वाली इंडर डिस्ट्रिक्ट अंडर 15 टूर्नामेंट में हिस्सा लेने नर्मदापुरम रवाना होंगे। ट्रायल के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य चयनकर्ता संजय हुद्दार, राजू देशमुख, चन्द्रकांत बारस्कर,चन्द्रकांत देशमुख, विनय यादव, मुकेश भालेकर ने टीम का चयन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगेन्द्र तोमर, सचिव अनिल दीक्षित व कोच मोईस मंसूरी उपस्थित थे।