मुलताई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश द्वारा पूरे मध्य प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बुधवार प्रभात पट्टन में ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन कराया गया। यह आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया। आयोजन का शुभारंभ नवोदय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल चयन सिंह पटेल द्वारा किया गया। आयोजन प्रभारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर खेल विभाग योगिता चौरे ने बताया कि बुधवार को बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी, व्हालीबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, योगासन, जूडो आदि खेलों में खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं अपने खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें से अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया। इन खेलों में 18 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिका भाग ले रहे है। ब्लॉक स्तरीय चयन स्पर्धा में खेल प्रभारी योगिता चौरे, रेणुसिंह भदोरिया, सतीश ठाकरे, लोकेश देशमुख, सहित शिक्षक पंकज उईके, गौरव पारखे, कमलेश चौरे, कंचन पाटिल, रेखा गायकवाड, विनीत यादव, शिशिर चांदेकर एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
