उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की संस्तुति पर अनिल यादव महासचिव संगठन ने क्षेत्र के ग्राम ढखेरा निवासी पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एवं ब्राह्मण चेतना परिषद के मंडल प्रभारी सुधाकर मिश्र को लहरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष की लहर। इसी क्रम में नगर के कृष्ण कुमार मेहरोत्रा कन्हैया जी को एक बार फिर जिला महासचिव मनोनीत किए जाने पर डॉ विनोद दीक्षित, हाजी सिराज अहमद ,लल्लू राम शुक्ला, विनय त्रिपाठी, राधेश्याम चौधरी, शीलू शुक्ला आदि ने हर्ष व्यक्त किया। अपने मनोनयन पर सुधाकर मिश्रा एवं कन्हैया जी मेहरोत्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत बना कर घर-घर कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को पहुंचना है।