*विद्यालय स्तर पर होंगी प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं* सीतापुर। यूपी बोर्ड 10वीं व 12वीं की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर होंगी। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को सख्ती से परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होंगी। इस परीक्षा से पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होगी। इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा व हाईस्कूल के खेल व शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए 10 जनवरी से वेबसाइट संचालित हो जाएगी। कक्षा 12वीं की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा पांच से 12 जनवरी के मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा कराई जाएगी।