सीतापुर। नगर पालिका ने शहर में नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ढहा दिए गए। पांच दिन पहले व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए अपील की गई थी। लेकिन इस अपील का व्यापारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर ईओ वैभव त्रिपाठी की अगुवाई में अभियान चलाया गया। सुबह करीब 11 बजे एक टीम पुलिस बल के साथ रोडवेज बस स्टेशन पहुंची। यहां नालों पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे नालों पर पक्का निर्माण करके सीढ़ी व सामान रखने की जगह बना ली थी। टीम ने बस अड्डा चौराहा स्थित संजय पैलेस, होटल राजस्थानी, सीताराम मंदिर आदि तक नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया। ईओ वैभव त्रिपाठी ने बताया कि यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा।