कमलापुर (सीतापुर) अटरिया थाना क्षेत्र में मार्ग दुर्घटना में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई। बरई जलालपुर कस्बा निवासी रामऔतार उर्फ गुड्डू दरोगा थे। वह लोकायुक्त कार्यालय में तैनात थे। 19 नवंबर को ड्यूटी करके वह स्कूटी से वापस आ रहे थे। तभी अटरिया के निकट किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हिंद अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंगलवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन के बाद पुलिस विभाग व परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।