सीतापुर साहब.. तीन महीने बीत गये हैं। मीटर रीडर नहीं आया। रीडिंग केवल 150 हुई। लेकिन बिल पर चढकऱ 300 यूनिट आ गया है। कुछ इस तरह की शिकायतें मंगलवार को मुख्य अभियंता के सामने आईं। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को तत्काल बिल में सुधार करने की निर्देश दिए। मुख्य अभियंता विवेक अस्थाना मंगलवार को बिसवां विद्युत वितरण मंडल के नंदईपुरवा में लगे शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उनको उपभोक्ताओं ने शिकायत की, कि मीटर रीडर बहुत मनमानी करते हैं। वह वास्तविक रीडिंग लेने नहीं आते है। इसके चलते बिल जमा करने में दिक्कत आती है। ऐसी कई शिकायतें उपभोक्ताओं ने की। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को प्रत्येक घर की हर माह वास्तविक रीडिंग लेने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्य अभियंता ने विद्युत वितरण मंडल द्वितीय में अफसरों के साथ बैठक की।