मैं पल्लवी श्रीवास्तव सीतापुर मोबाइल वाणी से सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने गुरुवार को हड़ताल शुरू की। इससे समितियों पर ताले लटकते रहे। समितियों में खाद लेने के लिए पहुंचे किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। धान क्रय केंद्रों पर भी तौल नहीं हो सकी। संघ की विभिन्न जरूरी मांगों के निस्तारण में जिम्मेदारों की लापरवाही से समिति सचिवों में नाराजगी है। वह बीते माह भी हड़ताल कर चुके हैं। इसके बाद हुई समझौता वार्ता पर भी अमल नहीं किया गया। हालांकि देर शाम एडीएम से हुई वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई। यूपी सहकारी समिति कर्मचारी संघ के आह्वान पर समितियों मेंं तालाबंदी रही। संघ का दावा है कि 204 सहकारी समितियों और 128 धान क्रय केंद्रों में पूर्णत: बंदी रही। लहरपुर मंडी समिति में स्थित चार धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ठप रही, वहीं समितियों पर किसानों को खाद न मिल पाने के कारण मायूसी का सामना करना पड़ा।