कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफ खातों में ब्याज जमा होना लगा है। अकाउंट में ब्याज क्रेडिट होते ही अमाउंट बढ़ जाएगा। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ईपीएफओ ने बताया कि प्रक्रिया पाइपलाइन में हैं। जल्द ब्याज खातों में जमा किया जाएगा। सदस्य धैर्य बनाए रखें। केंद्र सरकार ईपीएफ ब्याज की दर 8.15% निर्धारित की है। बता दें आप घर बैठे पीएफ खाते में जमा राशि जान सकते हैं। भविष्य निधि अकाउंट में हर महीने नौकरी पेशा वर्ग की सैलरी के काटकर जमा किया जाता है। देश में सात करोड़ सक्रिय ईपीएफ सदस्य हैं। स्मार्टफोन पर उमंग एप डाउनलोड करें। फिर UAN से लॉगिन करें। जहां आपको पीएफ की जानकारी मिल जाएगी। यहां पासबुक भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए एप पर ईपीएफओ विकल्प में जाना होगा। फिर Employee Centric Service पर जाएं। View Passbook को चुनें।